फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: government has made chairman and vice-chairman of 11 market committees

उत्तराखंड: सरकार ने बनाए 11 मंडी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, दो वर्ष रहेगा कार्यकाल

Thu, 07 Oct 2021 01:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 Oct 2021 01:22 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंडी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती की थी। मुख्यमंत्री के हटने के बाद इन पदाधिकारियों को भी हटा दिया गया था। अब सरकार ने दोबारा से जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
uttarakhand news: government has made chairman and vice-chairman of 11 market committees
मीनाक्षी सुंदरम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरकार ने 11 कृषि उत्पादन मंडी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए हैं। सचिव कृषि आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि नामित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकतम दो वर्ष की अवधि के लिए होगा।

विज्ञापन


वीर सिंह रावत को अध्यक्ष व सिद्धार्थ राणा को उपाध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंडी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती की थी। मुख्यमंत्री के हटने के बाद इन पदाधिकारियों को भी हटा दिया गया था। अब सरकार ने दोबारा से जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव सुंदरम ने बताया कि चकराता में जगमोहन सिंह चौहान को अध्यक्ष व प्रेम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुमन कोटनाला को कोटद्वार का अध्यक्ष, बृजेश त्यागी को रुड़की के अध्यक्ष और नीरज सैनी को उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है।
विज्ञापन



विनोद कुकरेती को ऋषिकेश का अध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्रनगर में वीर सिंह रावत को अध्यक्ष व सिद्धार्थ राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। केके दास को रुद्रपुर में अध्यक्ष और कमलजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नंदन सिंह खड़ायत को खटीमा व पवन अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह चौहान को जसपुर का अध्यक्ष व श्रवण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुभाष गुम्बर गदरपुर के अध्यक्ष बने हैं। रामचंद्र को बाजपुर का अध्यक्ष और मेजर सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अमरजीत सिंह को सितारगंज अध्यक्ष और रविंद्र खान को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed