फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Garhwali film Rikhuli nominated for International Film Festival

Uttarakhand: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित हुई गढ़वाली फिल्म ‘रिखुली’, अंधविश्वास से जुड़ी है कहानी

Thu, 01 Aug 2024 08:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2024 08:12 PM IST
सार

चमोली की अक्षत नाट्य संस्था की ओर से 90 के दशक तक गढ़वाल क्षेत्र की पुरानी परंपराएं और मान्यताओं पर आधारित गढ़वाली फिल्म ‘रिखुली’ का फिल्मांकन चमोली जिले के स्यूण बेमरु, गैर टंगसा, चोपता, घिंघराण और मंडल घाटी में किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Garhwali film Rikhuli nominated for International Film Festival
रिखुली फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चमोली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले साल बनी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘रिखुली’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित हुई है। साथ ही रिखुली को स्वीडन में बीते मई माह की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और फ्रांस में जुलाई माह की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म भी चुना गया है। अब जल्द फिल्म को दक्षिण कोरिया में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


चमोली की अक्षत नाट्य संस्था की ओर से 90 के दशक तक गढ़वाल क्षेत्र की पुरानी परंपराएं और मान्यताओं पर आधारित गढ़वाली फिल्म ‘रिखुली’ का फिल्मांकन चमोली जिले के स्यूण बेमरु, गैर टंगसा, चोपता, घिंघराण और मंडल घाटी में किया गया। फिल्म में दिखाया गया है कि अंधविश्वास पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन, लेखन अक्षत नाट्य संस्था से जुड़े अभिनेता जगत किशोर गैरोला ने किया है। करीब 90 मिनट की इस फिल्म में समाज को पर्दे पर संजोने का प्रयास किया गया है। अक्षत नाट्य संस्था के संस्थापक विजय वशिष्ठ, अध्यक्ष केके डिमरी और ओपी पुरोहित ने बताया कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा बाधित... गंगोत्री हाईवे पर आया भारी मलबा बोल्डर, फंसे कांवड़ यात्री

विगत दिनों देहरादून में मुख्य सेवक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के साथ ही कई कलाकारों ने भी ‘रिखुली’ फिल्म को पर्दे पर देखा और सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed