फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri highway debris boulder Kanwar Yatri stranded Chardham Yatra disrupted read All Updates in hindi

Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा बाधित... गंगोत्री हाईवे पर आया भारी मलबा बोल्डर, फंसे कांवड़ यात्री

Thu, 01 Aug 2024 03:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चारधाम यात्रा बाधित है तो वहीं गंगोत्री हाईवे पर मलबा-बोल्डर आने से कांवड़ यात्री फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Gangotri highway debris boulder Kanwar Yatri stranded Chardham Yatra disrupted read All Updates in hindi
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बुधवार को हुई भारी बारिश से कई जगह जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच चारधाम यात्रा भी बाधित है। दूसरी तरफ गंगोत्री हाईवे पर मलबा-बोल्डर आने से हजारों डाक कांवड़ फंस गए हैं।

विज्ञापन


गंगोत्री हाईवे पर एक जेसीबी के भरोसे मलबा और बोल्डर  हटाया जा रहा है। सड़क पर हजारों डाक कांवड़ फंसे हैं। बीआरओ की तैयारियों पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय निवासी विनोद राणा का कहना है कि सड़क बंद होने पर बीआरओ की ओर से छोटी मशीनें भेजी जा रही हैं। इस कारण कई बार सड़क से मलबा हटाने में पूरा दिन लगने से चारधाम यात्रियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cloudburst In Tehri:  एक ही परिवार के तीन लोग मौत के मुंह में समा गए, 2014 की वो काली रात आई ग्रामीणों को याद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भारी बारिश के चलते थराली के प्राणमति नदी पर बनाया गया पुल फिर बह गया। बुधवार दोपहर को डीडीआरएफ द्वारा बनाया गया यह पुल महज कुछ घंटे में ही बह गया। एक माह में दो बार यहां अस्थाई पुल बनाया गया जो बनने के बाद फिर बह गया। इस पुल से थराली के पांच गांवों के ग्रामीण आवागमन ठप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed