{"_id":"5fe0d9d6b59f31245f205fe0","slug":"uttarakhand-news-garhwal-rifles-soldier-dies-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल रायफल के सैनिक का असम में निधन, मंगलवार को घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल रायफल के सैनिक का असम में निधन, मंगलवार को घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
Mon, 21 Dec 2020 10:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:54 PM IST
सार
- खेलने के दौरान हो गए थे गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुंगनाथ घाटी के उषाड़ा गांव निवासी व 5-गढ़वाल रायफल में तैनात अरविंद नेगी पुत्र बलवीर सिंह नेगी असम में खेलने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेना द्वारा घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है। मंगलवार को सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2010 में सेना में भर्ती हुए 29 वर्षीय अरविंद नेगी इन दिनों असम के तामुलपुर में तैनात थे। बीते 13 दिसंबर को खेलने के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल गुवाहाटी में भर्ती किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान बीते रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उनके चचेरे भाई दीवान सिंह नेगी व शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अरविंद इस वर्ष अप्रैल में छुट्टी पर आए थे, और 5 मई को ड्यूटी के लिए लौट गए थे। वे अपने पिता की तीन संतानों में सबसे छोटे थे। मृतक सैनिक अपने पीछे पत्नी व डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गया है। घटना के बाद से घर, परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है। पत्नी व माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन