फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Free travel gift to women in roadways buses on Raksha Bandhan

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा

Thu, 19 Aug 2021 12:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित रोडवेज बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Free travel gift to women in roadways buses on Raksha Bandhan
रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया।

विज्ञापन


उन्होंने परिवहन निगम के एमडी को भेजे आदेश में कहा है कि कोविड महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बस संचालन के लिए जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित रोडवेज बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस सुविधा को देने पर होने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।
विज्ञापन


कल रहेगा मुहर्रम का अवकाश
प्रदेशभर में शासन ने मुहर्रम के अवकाश का नया आदेश जारी किया है। पहले यह अवकाश 19 अगस्त को होना था, लेकिन चांद की तारीख के हिसाब से मुहर्रम 20 अगस्त को है। लिहाजा अब 20 को मुहर्रम का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान बैंक, कोषागार, उप कोषागार को छोड़कर सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा। सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed