फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: free pathology test facility in 30 places soon

उत्तराखंड: प्रदेश के 30 स्थानों पर मिलेगी निशुल्क पैथोलॉजी जांच सुविधा, 17 सितंबर को होगा शुभारंभ

Fri, 10 Sep 2021 12:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Sep 2021 12:52 PM IST
सार

वहीं, अटल आयुष्मान योजना की तीसरी वर्षगांठ पर 23 सितंबर को देहरादून में आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मीडिया कर्मियों के साथ संवाद और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

विज्ञापन
uttarakhand news: free pathology test facility in 30 places soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश के 30 स्थानों पर लोगों को निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। 17 सितंबर को पैथोलॉजी जांच सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, अटल आयुष्मान योजना की तीसरी वर्षगांठ पर 23 सितंबर को देहरादून में आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मीडिया कर्मियों के साथ संवाद और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की विभागीय समीक्षा बैठक
गुरुवार को सचिवालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा और पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी जाएगी। 17 सितंबर को राज्य के 30 स्थानों पर निशुल्क पैथोलॉजी जांच सेवा को शुरू किया जाएगा। देहरादून में मुख्यमंत्री इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। जबकि अन्य स्थानों पर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे। 

विज्ञापन


विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को 108, 104 व 102 टोल फ्री नंबरों की सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही आम लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आगामी 23 सितंबर को सरकार अटल आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें मीडिया कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान गोल्डन कार्ड पर सुझाव लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेंट एक्ट में छूट संबंधी प्रस्ताव, आशा वर्करों की नियमावली व मेडिकल कालेजों से संबंधी नियमावली का प्रस्ताव तैयार कर आगामी कैबिनेट लाया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा मद से प्राप्त धनराशि का शीघ्र उपयोग कर विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करें। 


बैठक में सचिव अमित नेगी, एनएचम मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, अपर सचिव अरूणेंद्र चौहान, अपर सचिव गरिमा रौकली, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. तृप्ति बहुगुणा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, उप निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. एमके पंत, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य कोर्डिनेटर आनंद मोहन रतूड़ी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed