फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   uttarakhand news: free bus service from today for women who came for haridwar kumbh and purnagiri mela

उत्तराखंड : हरिद्वार कुंभ और पूर्णागिरी मेले के लिए आज से महिलाओं को निशुल्क बस

Sat, 10 Apr 2021 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Apr 2021 10:42 AM IST
सार

  • परिवहन निगम ने जारी किया सभी मंडल प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक को आदेश, कुंभ में 10 से 15 अप्रैल और पूर्णागिरी मेले में 10 से 30 अप्रैल तक मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

विज्ञापन
uttarakhand news: free bus service from today for women who came for haridwar kumbh and purnagiri mela
हरिद्वार कुंभ 2021 - फोटो : Jaysingh Rawat

विस्तार

हरिद्वार कुंभ मेले और टनकपुर के पूर्णागिरी मेले में जाने के लिए शनिवार से प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का मौका मिलेगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ में अधिकारी पेश कर रहे सौहार्द की मिसाल, साधु-संत और श्रद्धालु कर रहे प्रशंसा, तस्वीरें
विज्ञापन


आदेशों के तहत 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं से भी हरिद्वार कुंभ आने वाली प्रदेश की महिलाओं को रोडवेज की बसों में शत-प्रतिशत निशुल्क बस यात्रा का मौका मिलेगा। फिर चाहे बस यूपी के क्षेत्र से होकर ही क्यों न गुजरती हो। इसी प्रकार, टनकपुर क्षेत्र के पूर्णागिरी मेले के लिए 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक महिलाओं को आने-जाने के लिए रोडवेज बस से निशुल्क सफर का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक दीपक जैन ने अपने आदेश में सभी परिचालकों के लिए निर्देश दिए हैं कि वह रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की तर्ज पर ही कुंभ और पूर्णागिरी मेले के लिए भी टिकट काटेंगे। निशुल्क बस यात्रा का पूरा विवरण सभी डिपो में अलग रजिस्टर में रखा जाएगा।

मंडलीय प्रबंधक के माध्यम से परिवहन निगम मुख्यालय को इसकी जानकारी भेजनी होगी। ताकि इसी हिसाब से शासन में इसकी प्रतिपूर्ति का प्रस्ताव भेजा जा सके। उन्होंने यात्रा के दौरान सभी चालकों-परिचालकों को कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।

कुंभ के काम को अब किया जा सकेगा और तेज

कोरोना संक्रमण के बढ़ने और कुंभ के भव्य आयोजन को लेकर दबाव में आई सरकार ने कुंभ के निर्माण कार्य को गति देने को अधिक तवज्जो दी है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कुंभ के निर्माण कार्यों के लिए पूर्व में घोषित रियायतों को आगे बढ़ाने का फैसला कर इसका संकेत दिया।

कोविड काल में सरकार ने कुंभ के निर्माण कार्यों को तेजी लाने के लिए निविदाओं को लेकर खासी रियायतें जारी की थीं। इसके लिए करीब तीन करोड़ तक के काम बिना निविदा के करने की अनुमति दी। इसी को सरकार ने अब छह माह के लिए बढ़ा दिया है।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल बताया कि कुंभ के निर्माण कार्योँ को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इसी तरह अधिप्राप्ति नियमावली में पूर्व में घोषित रियायत को 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया।   

विवाह समारोहों को रियायत, कार्ड रखें अपने पास

सरकार ने माना कि इस बीच कई विवाह समारोह हैं। लोग लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में एकदम पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। शासकीय प्रवक्ता  सुबोध उनियाल के मुताबिक विवाह समारोह में अधिकतम 200 लोगों की संख्या के नियम का पालन करना होगा। नाइट कर्फ्यू में शादी के कार्ड को लेकर आवाजाही की जा सकती है। 

पेयजल की किल्लत होगी दूर, जलसंस्थान को मुफ्त जमीन

करीब 975 करोड़ की नत्थनपुर पेयजल योजना  के तहत जलसंस्थान को निशुल्क भूमि देना तय किया है। सर्किल रेट के तहत जलसंस्थान को इसकेे लिए 2.33 करोड़ रुपये की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed