फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Four trekkers reported dead due to cold on Sahastra Tal trek Uttarkashi

Uttarakhand: सहस्त्रताल ट्रैक पर ठंड लगने से चार ट्रैकर्स की मौत, 18 अन्य भी फंसे, सात की तबीयत खराब

Tue, 04 Jun 2024 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Jun 2024 09:44 PM IST
सार

29 मई को एक 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। जिसमें से चार ट्रैकर्स की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Four trekkers reported dead due to cold on Sahastra Tal trek Uttarkashi
ट्रैकर्स की मौत की खबर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक पर गए चार ट्रैकर की ठंड लगने से मौत हो गई। 18 ट्रैकर वहां फंसे हैं जिनमें से सात की तबीयत खराब है। ये सभी मौसम खराब होने के कारण रास्ता भटक गए थे। जिले की ट्रैकिंग एजेंसियों के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन को इसकी सूचना मिली। जिससे विभाग ने रेस्क्यू के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


29 मई को एक 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा। तीन जून को वह सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए। वहां अचानक मौसम खराब होने, घने कोहरे और बर्फबारी के बीच ट्रैकर फंस गए। पूरी रात उन्हें ठंड में बितानी पड़ी। ट्रैकर्स में से किसी ने इसकी सूचना दल को ले जाने वाली गढ़वाल माउंटनेरिंग एवं ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक को दी। बताया कि ठंड लगने से चार ट्रैकर की मौत हो गई है जबकि सात की तबीयत खराब है और 11 वहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, यात्रा में अब तक गई 81 की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक ने अपने ट्रैकिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सूचना दी। एसोसिएशन ने जिला आपदा प्रबंधन विभाग को इसके बारे में बताया और ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने की मांग की। प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए व्यवस्थाएं जुटानी शुरू कर दी हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि चार ट्रैकर्स की मौत और अन्य ट्रैकर्स के फंसने की सूचना मिली है। ट्रैकिंग टीम में कर्नाटक के 18, महाराष्ट्र का एक और तीन स्थानीय लोग शामिल थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू के लिए रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed