फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Four percent reservation for sportspersons in jobs will begin with ukpsc PCS exam

Uttarakhand: पहली बार UKPSC की भर्ती में पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा आरक्षण, पीसीएस परीक्षा से होगी शुरुआत

Fri, 28 Jun 2024 07:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2024 07:46 PM IST
सार

प्रदेश में पहली बार लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। कार्मिक विभाग ने संशोधित विज्ञप्ति लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Four percent reservation for sportspersons in jobs will begin with ukpsc PCS exam
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती - फोटो : freepik

विस्तार

लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाओं से पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की शुरुआत होगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर आयोग को माध्यमिक शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारी व वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी पदों की भर्ती परीक्षा में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। कार्मिक विभाग ने संशोधित विज्ञप्ति लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ राज्य के उन खिलाड़ियों को मिलेगा। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर खेलों में पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 21 जल विद्युत परियोजनाओं पर दिल्ली में आज होगा मंथन, 10 को सुप्रीम कोर्ट एक्सपर्ट कमेटी की हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य राज्यों में अपनी सेवाएं देते थे। जिसके कारण पलायन की समस्या थी। लेकिन अब सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलने से खिलाड़ी अपने राज्य में ही सेवाएं देंगे।

प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा से खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की शुरुआत की गई। इसका परिणाम भी बड़ा होगा। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिससे राज्य के युवा खेल के प्रति आकर्षित होंगे और खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।
-रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed