फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News : Four months left for Jal Jeevan Mission 73 schemes not tendered

Uttarakhand News: जल जीवन मिशन योजना के बचे महज चार माह, 73 योजनाओं के टेंडर ही नहीं हुए

Fri, 18 Aug 2023 11:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Aug 2023 11:56 AM IST
सार

अल्मोड़ा में 36, बागेश्वर में 12, नैनीताल में 10, देहरादून में सात, पिथौरागए़ में चार, चंपावत में दो, चमोली और टिहरी में एक-एक परियोजना का टेंडर नहीं हुआ है। इस पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सख्त ऐतराज जताया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News : Four months left for Jal Jeevan Mission 73 schemes not tendered
जल जीवन मिशन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जल जीवन मिशन के तहत गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाने में महज चार माह का समय बचा है। वहीं, 73 योजनाएं ऐसी हैं जिनके अभी तक टेंडर ही नहीं हुए। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

दरअसल, राज्य में जल जीवन मिशन को यूं तो युद्ध स्तर पर पूरा करने की कवायद चल रही है लेकिन 73 परियोजनाओं के टेंडर ही अब तक जारी नहीं हुए हैं। अल्मोड़ा में 36, बागेश्वर में 12, नैनीताल में 10, देहरादून में सात, पिथौरागए़ में चार, चंपावत में दो, चमोली और टिहरी में एक-एक परियोजना का टेंडर नहीं हुआ है। इस पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सख्त ऐतराज जताया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर से टेंडर जारी करने की कार्रवाई करें ताकि समय से काम पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

949 कनेक्शन देने के लिए यूपीसीएल बनाएगा अलग सेल

मिशन की परियोजनाओं को चलाने के लिए 949 बिजली कनेक्शन किए जाने हैं, जिसके सापेक्ष 751 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 630 आवेदनों का शुल्क भी यूपीसीएल में जमा कराया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक केवल 232 बिजली कनेक्शन ही हुए हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि यूपीसीएल विशेष प्रकोष्ठ बनाकर बिजली कनेक्शन देने का काम पूरा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी जिलाधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने अक्तूबर तक सभी कनेक्शन देने की योजना बनाई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक में यह तथ्य भी आया कि अभी तक 3051 गांवों को हर घर नल से जल घोषित किया जा चुका है लेकिन इनमें से केवल 431 गांवों (14 प्रतिशत) का ही प्रमाणीकरण हो पाया है। मुख्य सचिव ने इस पर सभी जिलाधिकारियों को प्रगति बढ़ाने को कहा है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन के कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा करने के लिए इसकी योजनाओं की दोबारा समीक्षा की जाए और इसमें आवश्यक संशोधन करते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के लिए पुनरीक्षित कार्ययोजना बनाएं।

जरूरत पड़ने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मौका

मुख्य सचिव का कहना है कि जल जीवन मिशन के सभी कार्य समय से कराए जाएं। इसके लिए निर्माण खंडों में स्टाफ बढ़ाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों-अधिकारियों कुछ समय के लिए दोबारा नियुक्ति दी जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand WeatherToday: चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग, तस्वीरें

आईटीआई में मिलेगा पेयजल योजना संचालन का प्रशिक्षण

प्रदेशभर में जल जीवन मिशन से जो परियोजनाएं बनेंगी। उनके संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की समितियों को आईटीआई से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए पेयजल विभाग अब कौशल विकास विभाग के समन्वय शुरुआत करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed