फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Four employees of cooperative bank sacked for discrepancies in certificate in Rudrapur

Rudrapur News: सहकारी बैंक की भर्ती में धांधली, प्रमाणपत्रों की गड़बड़ी पर चार कर्मचारी बर्खास्त

Sun, 23 Jun 2024 11:11 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Jun 2024 11:11 AM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हुई। यह भर्ती शुरू से ही विवादित हो गई थी। इसमें प्रमाणपत्रों में हेराफेरी कर नौकरी देने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Uttarakhand News Four employees of cooperative bank sacked for discrepancies in certificate in Rudrapur
बैंक - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

ऊधमसिंह नगर में जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर हुई भर्ती में धांधली के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में नियुक्ति पा चुके पांच कर्मी गड़बड़ी के दोषी पाए गए थे। इनमें नियुक्ति के बाद एक कर्मी की मौत हो चुकी है, जबकि चार कर्मियों को अब बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हुई। यह भर्ती शुरू से ही विवादित हो गई थी। इसमें प्रमाणपत्रों में हेराफेरी कर नौकरी देने का आरोप लगा था। इस मामले में कोर्ट में पीआईएल भी दाखिल की गई। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए शासन को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर जिले में पांच स्तरीय कमेटी ने जांच की। कमेटी ने इसकी रिपोर्ट प्रशासक के रूप में तैनात सीडीओ मनीष कुमार को सौंप दी थी।
विज्ञापन


Uttarakhand News: प्रदेश में अब सड़कों के किनारे की भूमि सीमेंटेड करने पर लगेगी रोक, पौधरोपण किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में पाया गया कि नियुक्ति के कुछ माह बाद ही सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, मदन मोहन भट्ट, हिमांशु नेगी, अमर सिंह व अतुल गिरि के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी मिली थी। सीडीओ ने प्रशासक के रूप में कर्मचारियों के बर्खास्तगी की अनुमति दे दी थी। प्रशासक की तरफ से अनुमति मिलते ही जीएम सुरेश सिंह ने चारों कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है।

कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में पांच का नाम आया था। इसमें एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि चार के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
- मनीष कुमार, सीडीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed