फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Former CM Trivendra Singh Rawat told Special Community Avoiding corona vaccine

उत्तराखंड: कोरोना वैक्सीन को लेकर समुदाय विशेष में अब भी संदेह- त्रिवेंद्र सिंह रावत

Tue, 15 Jun 2021 09:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jun 2021 09:33 AM IST
सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी बात कह दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Former CM Trivendra Singh Rawat told Special Community Avoiding corona vaccine
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समुदाय विशेष कोरोना वैक्सीन लगाने से बच रहा है। वैक्सीन को लेकर उनमें अब भी संशय है। ऐसे में सामाजिक संगठनों और मीडिया को आगे आना चाहिए। लोगों को अपने दिमाग से वहम को दूर कर वैक्सीनेशन के लिए कदम आगे बढ़ाना चाहिए। यह बात उन्होंने ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि शुरुआत में भी वैक्सीन को लेकर इसी तरह कई भ्रांतियां थीं। कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी वैक्सीनेशन से कतरा रहे थे, लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य हो गया।

विज्ञापन


मैं भांप गया था संक्रमण का खतरा
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वे कोरोना संक्रमण के खतरे और उसकी रफ्तार को भांप गए थे। इसलिए उन्होंने पहली लहर के दौरान 25 हजार कोविड बेड तैयार करवा लिए थे। कहा कि तब लोगों ने मेरा उपहास उड़ाया था, लेकिन दूसरी लहर में पहले से इंतजाम होने के चलते संक्रमण से मुकाबला हो पाया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 22 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, तीन दिन खुलेंगी दुकानें, पढ़ें क्या मिलेगी छूट और कहां रहेगी पाबंदी...
विज्ञापन
विज्ञापन


कयासों को रोकने के लिए मेरे पास रिमोट नहीं है
जब पत्रकारों ने पूर्व सीएम रावत से उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरे पास कयासों को रोकने के लिए कोई रिमोट नहीं है। 

विशेषज्ञों की रायशुमारी के बाद खोलें चारधाम यात्रा : त्रिवेंद्र
उन्होंनें कहा कि तीन जिलों में 90 फीसदी तक वैक्सीनेशन हो गया है। अब सरकार को विशेषज्ञों की राय लेकर चारधाम यात्रा चरणबद्ध ढंग से खोलनी चाहिए। वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वाले लोगों को चारधाम यात्रा की अनुमति देने का सुझाव उन्होंने सरकार को दिया था। कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगाने के बाद व्यक्ति में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी बन जाती है। ऐसे में उसके कोरोना कैरियर बनाने की संभावना भी नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए 80 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन होना जरूरी है। दिसबंर के अंत तक वैक्सीनेशन अभियान पूरा होने की उम्मीद है।  

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं 

विश्व रक्तदान दिवस पर इंदिरानगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में 242 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, हर किसी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। युवाओं को कोविड वैक्सीन लगाने से पहले रक्तदान करना चाहिए। 

पूर्व प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की स्मृति में इंदिरा नगर में हिमालयन हॉस्स्पिटल जौलीग्रांट के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर अनीता ममगाईं और पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश के पूर्व ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बिष्ट के चित्र पर मार्ल्यापण कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की।

मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसलिए हम सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed