फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Former CM Harish Rawat protest today on paddy purchase

उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत ने उपवास रखकर किया धान खरीद बंद होने का विरोध

Mon, 30 Nov 2020 10:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Former CM Harish Rawat protest today on paddy purchase
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फेसबुक/हरीश रावत

किसानों से धान खरीद न होने के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत सांकेतिक उपवास पर रहे। रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्ष्य पूरा होने का हवाला देकर धान खरीद बंद कर चुकी है। ऐेसे में किसानों को औने पौने दाम पर धान बेचना पड़ रहा है।

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित अपने आवास में उपवास पर बैठे रावत ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में छोटे किसानों का धान अभी नहीं बिका है। प्रदेश सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की बात कह खरीद बंद कर दी है, अब किसान बेहद कम दाम पर धान चावल मिल मालिकों को बेचने के लिए विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि वे पहले भी यह मामला उठा चुके हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। रावत ने धान खरीद शुरू  करने की मांग की। उनके साथ सांकेतिक उपवास में किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत, मनीष नागपाल, कमल सिंह रावत, संग्राम सिंह पुंडीर, यशपाल चौधरी सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र अग्रवाल बैठे भूख हड़ताल पर
बीएसएनएल के 242 कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार अग्रवाल दर्शन लाल चौक स्थित अपने कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे। समर्थकों सहित धरने पर बैठे अग्रवाल ने कहा कि उनकी ओर से सितंबर 2019 को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के आदेश की प्रति पीएम सहित अन्य मंत्रियों और अधिकारियों को भेजी गई थी।

आदेश के बाद भी इन कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। 30-30 साल की सेवा पूरी कर चुके इन कर्मचारियों के सामने अब रोजी रोटी का संकट है। इसके बाद भी इन कर्मचारियों के मामले की सुनवाई नहीं हो रही है।


बाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने उनका उपवास समाप्त कराया। रावत ने कहा कि कामगार वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए साझा संघर्ष जरूरी है। ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा सकता है। धरने में सीपीआई के सचिव समर भंडारी, जगदीश कुकरेती, एटक के महासचिव अशोक शर्मा, मंजूर अहमद बेग, एसएएस रजवार, जितेंद्र भारती सहित कई लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed