{"_id":"5f6c63658ebc3e47754ec6d2","slug":"uttarakhand-news-former-central-minister-uma-bharti-visit-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2020 News: बदरीनाथ धाम पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, किए बदरीविशाल के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2020 News: बदरीनाथ धाम पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, किए बदरीविशाल के दर्शन
Thu, 24 Sep 2020 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 24 Sep 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2020
- फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इससे पहले दोपहर 12.00 बजे वह सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचीं।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में उमा भारती का स्वागत उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बदरीनाथ के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल और बोर्ड के अधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार 23 सितंबर से चमोली जिले के भ्रमण पर हैं। प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि आज वह रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ आएंगी। 25 सितंबर को जोशीमठ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पौड़ी जिले के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन