फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News For assistant professors who were absent from long time were dismissed order issued

Uttarakhand: राजकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चार असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त, आदेश जारी

Thu, 26 Sep 2024 09:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2024 09:31 PM IST
सार

विभाग की ओर से बताया गया कि असिस्टेंट प्रोफेसरों को बर्खास्त करने से पहले विभाग की ओर से समय-समय पर उन्हें नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News For assistant professors who were absent from long time were dismissed order issued
असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त - फोटो : freepik.com

विस्तार

राजकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे चार असिस्टेंट प्रोफेसरों को बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की स्वीकृति के बाद इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से बताया गया कि असिस्टेंट प्रोफेसरों को बर्खास्त करने से पहले विभाग की ओर से समय-समय पर उन्हें नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापरक शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए राज्य सरकार तमाम कोशिशों में जुटी है। राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ढांचागत सुधार के साथ ही शिक्षकों की कमी को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, समूह-ग के 196 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी जानकारी

वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चार असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। राजकीय सेवा से बर्खास्त इन असिस्टेंट प्रोफेसर में इंद्रजीत सिंह, डॉ. नंदिनी सिंह, एके राय और डॉ. नरेश मोहन चड्ढा शामिल हैं। भौतिक विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर इंद्रजीत सिंह वर्ष 2004, डॉ. नरेश मोहन चड्ढा वर्ष 2003, डॉ. नंदिनी सिंह एवं एके सिंह वर्ष 2004 से लगातार गैरहाजिर चल रहे थे।

उच्च शिक्षण संस्थानों में लापरवाही और अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह के अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed