फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : flok singer narendra singh negi got kedar singh rawat environment prize

उत्तराखंड : लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने नवाजा

Sun, 11 Apr 2021 09:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Apr 2021 09:08 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने पुरस्कार से नवाजा, बोले- नेगी ने गायन से पर्यावरण के प्रति लोक चेतना पैदा की

विज्ञापन
uttarakhand news : flok singer narendra singh negi got kedar singh rawat environment prize
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

विस्तार

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेगी को यह पुरस्कार दिया। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से नेगी को यह पुरस्कार गायन के माध्यम से पर्यावरण व वन संरक्षण के प्रति लोक चेतना विकसित करने के लिए दिया गया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृत व पर्यावरण संरक्षण की विशेष पहचान दिलाई है। प्रदेश में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


जल संरक्षण की दिशा में भी अनेक प्रयासों की जरूरत है। उत्तराखंड जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। जैव विविधता की वजह से उत्तराखंड की एक अलग पहचान है। पर्यावरण संरक्षण के लिए केदार सिंह रावत, चंडी प्रसाद भट्ट और राज्य के कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अपने गीतों के माध्यम से मैंने पर्यावरण चेतना से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता के साथ इस दिशा में और प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर बीडी सिंह, ओम प्रकाश भट्ट, गणेश खुगशाल, रमेश थपलियाल आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed