{"_id":"5fec4ed8049b080bd3673790","slug":"uttarakhand-news-fire-in-tier-shop-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर : शॉर्ट सर्किट से टायर की दुकान में धधकी आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर : शॉर्ट सर्किट से टायर की दुकान में धधकी आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Wed, 30 Dec 2020 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Dec 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में आग
- फोटो : amar ujala
बिजली के शॉर्ट सर्किट से बाजार में स्थित एक टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग पर डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से दुकान स्वामी को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ओमेक्स आवासीय कालोनी निवासी धीरज मिकलानी की वीर हकीकत मार्ग में मिकलानी टायर की दुकान है। जहां पर दुपहिया व चौपहिया वाहनों के टायर बेचे जाते हैं। सुबह 11: 30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दो और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने लिक्विड फाम डालकर आग बुझाई। एफएसओ रामधारी यादव ने बताया कि आग से 30 लाख से अधिक रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं आग लगने के बाद आसपास के दुकान स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। वहां एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।