फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News fire broke out in school bus returning with children in Chamoli

Uttarakhand: चमोली में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, धुंआ निकलता देख मची अफरा-तफरी

Tue, 29 Aug 2023 04:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Aug 2023 04:43 PM IST
सार

कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गोपेश्वर जा रही थी। हल्दापानी के पास बस से धुआं निकलने लग गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News fire broke out in school bus returning with children in Chamoli
स्कूल बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चमोली के हल्दापानी गोपेश्वर के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। बस से धुंआ निकलता देख वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं पुलिस ने बस चालक और स्कूल प्रबंधक को थाने में बुलाया है।

विज्ञापन


मंगलवार को कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गोपेश्वर जा रही थी। हल्दापानी के पास बस से धुआं निकलने लग गया। उसी समय वहां से पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी गोपेश्वर से लौट रहे थे।
विज्ञापन


Roorkee Accident: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस के अंदर कुछ ही सेकंड में काफी धुआं फैल गया। गनीमत रही कि बस में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। पुलिस बस चालक को थाने लेकर आ गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधक को भी थाने में बुलाया गया है।

Uttarakhand News fire broke out in school bus returning with children in Chamoli

घटना के बाद एसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी स्कूलों की बसों को लेकर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की गहन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन होने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलापु कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed