फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News father son duo swimming 15 km without life saving jacket in Tehri lake broke Record

पिता-बेटों की जोड़ी का कमाल: टिहरी झील में बिना लाइफ जैकेट के की 15 किमी तैराकी, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

Thu, 03 Oct 2024 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी/कंडीसौड़
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी/कंडीसौड़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2024 09:51 PM IST
सार

प्रतापनगर के मोटणा गांव निवासी व भाजपा के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ,उनके पुत्र ऋषभ, पारस और टीएचडीसी के जूनियर ऑफिसर हरीश गिरी ने कोटीकालोनी से छाम कंडीसौड़ तक तैराकी की।

विज्ञापन
Uttarakhand News father son duo swimming 15 km without life saving jacket in Tehri lake broke Record
तैराक को सम्मानित करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में टिहरी बांध की झील में कोटीकालोनी से कंडीसौड़ तक करीब 18 किमी की दूरी बगैर लाइफ जैकेट के तैरकर पिता-पुत्रों और टीएचडीसी के जूनियर ऑफिसर ने रिकॉर्ड रच दिया। पिता-पुत्रों ने करीब 9 घंटे में यह यात्रा पूरी कर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। जबकि टीएचडीसी अधिकारी पहली बार इस स्पर्धा में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए सरकार से उन्हें सम्मानित करने और दोनों युवाओं को तैराकी में महारत हासिल करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर भेजने की मांग की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह प्रतापनगर के मोटणा गांव निवासी व भाजपा के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत (52),उनके पुत्र ऋषभ(23), पारस (18) और टीएचडीसी के जूनियर ऑफिसर हरीश गिरी ने कोटीकालोनी से छाम कंडीसौड़ तक तैराकी की। खास बात यह रही कि चारों ने ठहरे पानी में बगैर लाइफ जैकेट के तैराकी की है। सुबह 8 बजे भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने चारों को कोटीकालोनी से टिहरी झील में तैराकी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Disaster: आपदा ने दिए गहरे जख्म...दो महीने में 50 लोगों की हुई मौत, 28 लोग अब भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

टारगेट प्वाइंट कंडीसौड़ में सबसे पहले टीएचडीसी में जूनियर ऑफिसर हरीश गिरी (46) ने यह दूरी 8 घंटे में पूरी की। हरीश गिरी मूल रूप से पुरानी टिहरी के निवासी हैं। उसके बाद ऋषभ ने यह सफर 9 घंटे 20 मिनट पर शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पूरी की। पारस वीर ने 9 घंटे 29 मिनट और उनके पिता त्रिलोक सिंह रावत ने 9 घंटे 45 मिनट में पूरी की। वह शाम पौने 6 बजे कंडीसौड़ पहुंचे।

ऋषभ रावत ने बताया कि वह 12 वर्ष की उम्र में ही तैराकी सीख गए थे। पारस पतंजलि यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है। त्रिलोक और उनके पुत्रों ने इससे पहले भी टिहरी झील में दो बार 12 और 15 किलोमीटर की गत वर्ष तैराकी की थी। उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टिहरी बांध की झील में कोटीकालोनी से कंडीसौड़ तैरकर पहुंचे चारों लोगों का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर थौलधार के बीडीओ महावीर शाह, विनय कुमार बहुगुणा, सुमन नौटियाल, व्यापार सभा अध्यक्ष सुमेर पंवार, एसडीआरएफ के राकेश रावत, रंजीत, अनिल, विजय, मनोरी, टाडा के दर्शन सिंह, ममता, अकिंत गौड़, आईटीबीपी के महेंद्र, अजय और संदीप आदि मौजूद थे। पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि चारों लोगों ने पर्यटन विभाग की देखरेख में तैराकी पूरी की। इसमें हरीश गिरी प्रथम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed