फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Father dies suspicious circumstances, three children condition critical, two bulls also found dead

संदिग्ध हालात में पिता की मौत, तीन बच्चों की हालत गंभीर, घर के बाहर बंधे दो बैल भी मरे मिले

Sat, 10 Oct 2020 01:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मौलेखाल/हल्द्वानी/रामनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मौलेखाल/हल्द्वानी/रामनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Oct 2020 01:54 PM IST
सार

  • ग्रामीणों और राजस्व पुलिस ने आर्थिक तंगी से जहर खाने की जताई आशंका 
  • घर के बाहर बंधे दो बैल भी मरे मिले, उन्हें भी जहर दिए जाने की आशंका
  • गांव वालों का कहना आर्थिक तंगी के कारण पति और पत्नी में होते थे झगड़े 

विज्ञापन
uttarakhand news: Father dies suspicious circumstances, three children condition critical, two bulls also found dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

लॉकडाउन में दिल्ली से घर लौटे 34 वर्षीय व्यक्ति महिपाल पुत्र भगवान सिंह की संदिग्ध हालात में हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी और पत्नी से कलह के चलते महिपाल ने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया होगा। घर के बाहर बंधे दो बैलों के मरा मिलने से आशंका जताई जा रही है कि उन्हें भी जहर दिया गया होगा।
विज्ञापन


एक महीने पहले पत्नी के नौकरी के लिए दिल्ली जाने के बाद से महिपाल तनाव में था। ग्रामीणों के मुताबिक लॉकडाउन में दिल्ली में रोजगार छिनने के बाद महिपाल अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ अपने गांव स्याल्दे विकासखंड की ग्राम पंचायत बजवाड़ (बुरांशपानी) लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति और खराब हुई तो दंपती में झगड़े शुरू हो गए

गांव आकर आर्थिक स्थिति और खराब हुई तो दंपती में झगड़े शुरू हो गए। एक महीने पहले पत्नी मायके गई और वहां से नौकरी करने दिल्ली चली गई। इन दिनों महिला दिल्ली में ही नौकरी कर रही है। इधर, पत्नी के दिल्ली जाने से पति काफी तनाव में आ गया।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे पहले पति ने दोनों बैलों को जहर दिया होगा और बैलों की मौत होने पर उसने अपने तीनों बच्चों हर्ष पाल (14), यशपाल (12), हिमानी (10) को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया।

चारों के देर रात उल्टी करने की आवाज पर जागी उसकी भाभी की सूचना पर ग्रामीणों ने 108 की मदद से चारों को रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी के बेस अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर शाम उपचार के दौरान महिपाल की मौत हो गई, जबकि बच्चों स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed