फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News : Farmer died due to electric Current by Electricity Pole in Kotdwar

कोटद्वार: बेटी के घर जा रहा था किसान, बिजली के झूलते तार से करंट लगने से हुई मौत

Fri, 25 Jun 2021 05:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jun 2021 05:33 PM IST
सार

घर के पास ही जजेड़ी गांव के छौंकियाल तोक में झूलते बिजली के तार से उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News : Farmer died due to electric Current by Electricity Pole in Kotdwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कोटद्वार के पोखड़ा ब्लाक में बिजली के झूलते तार से करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा और एक व्यक्ति को ऊर्जा निगम में नौकरी देने की मांग की।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान गडरी (कोलागाड) बीना देवी और उप प्रधान संगीता लखेड़ा ने बताया कि ग्राम सभा के ग्राम गौखंड निवासी हरीश कुमार (55) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने घर से दो बैलों को लेकर रिखणीखाल ब्लाक स्थित अपनी पुत्री के ससुराल कोटनाली जा रहे थे। घर से 6-7 किलोमीटर दूर कोलाखाल-बडोलगांव मोटर मार्ग पर जजेड़ी गांव के छौंकियाल तोक में झूलते बिजली के तार से उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


करंट इतना तेज था कि मृतक के बाएं हाथ की चार उंगलियां जल गईं। इसी दौरान घास काटने गई महिलाओं ने हरीश कुमार के शव को देखकर ग्रामीणों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक डबल सिंह रावत ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोखड़ा चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, जिला पंचायत सदस्य हेमलता रावत, ग्राम प्रधान गडरी (कोलागाड) बीना देवी और उप प्रधान संगीता लखेड़ा आदि ने मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने और एक आश्रित को विभाग में नौकरी देने की मांग की। ऊर्जा निगम पौड़ी के अधिशासी अभियंता अभिनव रावत ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।


सतपाल महाराज ने दिए जांच के आदेश
क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घटना पर शोक जताते हुए ऊर्जा निगम की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी को पोखड़ा चिकित्सालय में ही मृतक का पोस्टमार्टम करने, परिजनों को मुआवजा देने और मामले की जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed