फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Employees who bring medals in national competition will get special Salary increment

उत्तराखंड: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने वाले कर्मचारियों को मिलेगी तीन विशेष वेतन वृद्धि, शासनादेश जारी

Tue, 22 Aug 2023 02:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पूरे सेवाकाल में तीन विशेष वेतन वृद्धि वैयक्तिक वेतन के रूप में दिए जाने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Employees who bring medals in national competition will get special Salary increment
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में पदक लाने पर विशेष वेतन वृद्धि मिलेगी। इसका शासनादेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है 1 जनवरी 2016 से यह प्रभावी होगा।

विज्ञापन


विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पूरे सेवाकाल में तीन विशेष वेतन वृद्धि वैयक्तिक वेतन के रूप में दिए जाने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


NIT Uttarakhand: पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हवाई टिकटों की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी खेल प्रतियोगिता, जो मान्यता प्राप्त संघों की ओर से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो। इन प्रतियोगिताओं में राज्य सरकार की सेवा में नियुक्ति खिलाड़ियों को एकल या टीम के रूप में पदक पाने पर एक विशेष वेतन वृद्धि दी जाएगी। संबंधित खिलाड़ी के कोच या टीम के मैनेजर इस वेतनवृद्धि के लिए पात्र नहीं होंगे। सरकारी कर्मचारी खिलाड़ी को विशेष वेतन वृद्धि वैयक्तिक वेतन के रूप में साल में केवल एक ही बार दी जाएगी। भले ही संबंधित कर्मचारी ने साल में एक से अधिक बार आयोजित प्रतियोगिता में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान प्राप्त किया हो।


आदेश में यह भी कहा गया है कि विशेष वेतन वृद्धि की यह सुविधा केवल राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को ही मिलेगी। राज्य के निगम, सार्वजनिक उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्था, अर्द्धशासकीय संस्थाओं के कर्मचारियों, खिलाड़ियों के लिए यह सुविधा लागू नहीं होगी। खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक इससे कर्मचारी खेलों के प्रति आकर्षित होंगे।


सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। इससे कर्मचारी प्रोत्साहित होंगे और खेल संस्कृति भी बनी रहेगी। कर्मचारी खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। इससे उनके काम का अच्छा आउटपुट मिलेगा। 
- रेखा आर्य, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed