फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Electricity Workers Cut Police Station Light when Police Seize Bike in Khatima

उत्तराखंड: बाइक सीज की तो ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने काट दी थाने की बिजली, पढ़ें पूरा मामला...

Mon, 06 Sep 2021 07:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Sep 2021 07:15 PM IST
सार

जांच में पता लगा कि थाने के सामने लगे ट्रांसफार्मर में तीनों फ्यूज से तार हटाया गया था और एलटी लाइन का तार शार्ट किया हुआ था। यदि फ्यूज जोड़कर सीधे लाइन जोड़ दी जाती तो जनहानि या गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Electricity Workers Cut Police Station Light when Police Seize Bike in Khatima
बिजली काटी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के खटीमा में बाइक सीज करने से खफा ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारियों ने झनकईया थाने की बिजली काट दी। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। लोहियाहेड फीडर के लाइनमैन हरेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि दो सितंबर की शाम झनकईया थाने से फोन आया कि थाने और आसपास की बत्ती गुल है।

विज्ञापन


जांच में पता लगा कि थाने के सामने लगे ट्रांसफार्मर में तीनों फ्यूज से तार हटाया गया था और एलटी लाइन का तार शार्ट किया हुआ था। यदि फ्यूज जोड़कर सीधे लाइन जोड़ दी जाती तो जनहानि या गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


बदले की भावना से ट्रांसफार्मर में की छेड़छाड़
तहरीर में इसके पीछे मुडेली निवासी जयप्रकाश राणा और उसके सहयोगियों पर शक जताया गया था। तहरीर के मुताबिक दो सितंबर को लाइनमैन राकेश गौतम निवासी मुडेली की बाइक झनकईया थाने ने सीज कर दी थी। राकेश ने बाइक सीज होने पर बदले की भावना से साथी जय प्रकाश राणा और अन्य एक साथी से थाने के सामने लगे ट्रांसफार्मर में छेड़छाड़ करवाई। इस कृत्य में उसके दोस्त लाइनमैन जित्तू राणा और मीटर रीडर चंद्रशेखर भट्ट भी शामिल रहे। ये पांचों व्यक्ति ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारी हैं। लाइनमैन हरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र पंत को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चल रही आइस फैक्टरी पकड़ी

रुड़की में ऊर्जा निगम की टीम ने चोरी बिजली से चल रही एक आइस फैक्टरी को पकड़ा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि 25 जून को उपखंड अधिकारी अंबिका यादव, विद्युत वितरण खंड द्वितीय अंकिता सैनी, कुंती जोशी, अवर अभियंता शेरपाल की ओर से शंकरपुरी में बर्फ फैक्टरी की जांच की गई थी।

टीम ने जांच के लिए मीटर कब्जे में लिया था। मीटर को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था। जांच में पता चला है कि मीटर बंद कर चोरी की बिजली से आइस फैक्टरी को चलाया जा रहा था। इस मामले में अवर अभियंता शेरपाल सिंह की ओर से फैक्टरी के खिलाफ तहरीर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मैसर्स नितिन आइस फैक्टरी केयर ऑफ प्रमोद कुमार निवासी शंकरपुरी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed