फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Electricity prices will decrease from next month bills will come Less

Uttarakhand: उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर...अगले महीने घटेंगे बिजली के दाम, बिल आएगा कम

Fri, 08 Mar 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2024 04:00 AM IST
सार

नियामक आयोग ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) लागू किया हुआ है। इसके तहत यूपीसीएल की ओर से हर महीने खरीदी जाने वाली बिजली के महंगी या सस्ते होने का असर बिल पर नजर आता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Electricity prices will decrease from next month bills will come Less
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में अगले महीने बिजली के दाम घटेंगे, बिल कम आएगा। यूपीसीएल इस महीने में निर्धारित से कम दरों पर बिजली की खरीद कर रहा है। जिस हिसाब से बिजली दामों में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


नियामक आयोग ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) लागू किया हुआ है। इसके तहत यूपीसीएल की ओर से हर महीने खरीदी जाने वाली बिजली के महंगी या सस्ते होने का असर बिल पर नजर आता है। पिछले महीने की बिजली खरीद की वजह से इस बार बिल में करीब 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन


लेकिन, मार्च माह में यूपीसीएल ने नियामक आयोग की ओर से निर्धारित 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर से कम पर बिजली की खरीद की है। निगम ने महीनेभर के लिए कम दरों पर बिजली का इंतजाम किया है। लिहाजा, अगले महीने बिजली बिल सस्ता होगा। हालांकि, महीनेभर की औसत दामों के बाद ही तय होगा कि बिल में कितनी कमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: वैज्ञानिक तरीके से सुरंग बनाएं, पहाड़ों को बचाएं...सिलक्यारा सुरंग को लेकर बोले टनल विशेषज्ञ

ऐसे घट-बढ़ रहे बिजली के दाम
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के लिए बाजार से बिजली खरीद को 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की हुई है। बिजली की भारी मांग के बीच यूपीसीएल इससे ऊपर कीमत पर बाजार से बिजली खरीदता है, तो उसका पूरा खर्च उपभोक्ताओं से वसूला जाता है। मसलन, अगर यूपीसीएल किसी माह नौ रुपये की दर से बिजली खरीदेगा तो 4.28 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली की जाएगी। हालांकि, नियामक आयोग ने यह भी स्पष्ट किया हुआ है कि 20 प्रतिशत से अधिक की वसूली नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed