फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Electricity Demand Crosses Record 50 Million Units Amidst Summer Heat Power Cuts Intensify

Uttarakhand News: प्रदेश में गर्मी में बिजली की मांग रिकॉर्ड पांच करोड़ यूनिट पार कर गई, कटौती बढ़ी

Sat, 25 Apr 2026 05:17 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Apr 2026 05:17 PM IST
सार

प्रदेश में मांग के सापेक्ष रोजाना 30 लाख यूनिट की कमी के कारण कटौती हो रही है। एक अप्रैल से 24 अप्रैल तक बिजली की मांग में करीब 90 लाख यूनिट बढ़ोतरी हुई। 

विज्ञापन
Uttarakhand news Electricity Demand Crosses Record 50 Million Units Amidst Summer Heat Power Cuts Intensify
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग शुक्रवार को इस माह के रिकॉर्ड पांच करोड़ यूनिट पार कर गई। मांग के सापेक्ष उपलब्धता कम होने के कारण यूपीसीएल को पर्वतीय क्षेत्र छोड़कर प्रदेशभर में कटौती करनी पड़ रही है। एक से 24 अप्रैल के बीच बिजली की मांग में 90 लाख यूनिट से अधिक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

प्रदेश में शुक्रवार को बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट पार कर गई। इसके सापेक्ष राज्य पूल से 1.1 करोड़, केंद्रीय पूल से 1.5 करोड़ यूनिट मिलाकर यूपीसीएल के पास केवल 2.7 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। करीब 1.5 करोड़ यूनिट बिजली बाजार व 34 लाख यूनिट बिजली अन्य माध्यमों से लेने के बाद भी यूपीसीएल 4.6 करोड़ यूनिट बिजली ही जुटा पाया। 30 लाख यूनिट से अधिक बिजली की कमी रही, जिसके कारण कटौती करनी पड़ी।

विज्ञापन

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे कटौती हुई। छोटे कस्बों लंढौरा, मंगलौर, लक्सर, बहादराबाद, ढकरानी, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, कोटद्वार, ज्वालापुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, रामनगर, गदरपुर और बाजपुर में दो से ढाई घंटे की कटौती हुई। इसके अलावा बड़े शहरों काशीपुर में एक घंटा, रुड़की व हल्द्वानी में करीब डेढ़ घंटा और ज्वालापुर में करीब सवा घंटे की कटौती हुई। स्टील उद्योगों में करीब 12 घंटे की कटौती करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  अलर्ट, कुंड बैराज के सभी गेटों से कल छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी का जल स्तर और प्रवाह अधिक बढ़ेगा

सप्ताहभर में और बढ़ सकती है मांग

प्रदेश में जिस हिसाब से गर्मी बढ़ती जा रही है, उससे यूपीसीएल को अगले सप्ताहभर में बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट पार पहुंचने की उम्मीद है। बाजार में बिजली महंगे दामों में मिल रही है। पीक आवर में तो आसानी से उपलब्ध ही नहीं है। इस कारण यूपीसीएल के लिए बिजली जुटाना काफी चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed