फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Electricity cheap again price per unit has fallen relief will be given in the November bill

Uttarakhand News: बिजली फिर सस्ती...प्रति यूनिट गिरे इतने दाम, नवंबर के बिल में दी जाएगी राहत

Tue, 05 Nov 2024 11:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2024 11:19 PM IST
सार

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि नियामक आयोग ने बिजली खरीद की औसत खरीद लागत 5.03 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Electricity cheap again price per unit has fallen relief will be given in the November bill
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने फिर सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत नवंबर में बिजली दरों में 88 पैसे प्रति यूनिट तक की औसत छूट दी है। नवबंर में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में यह राहत प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि नियामक आयोग ने बिजली खरीद की औसत खरीद लागत 5.03 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है। एफपीपीसीए के तहत, अगर किसी महीने इन दरों से अधिक पर बिजली खरीदी जाती है तो उस हिसाब से उपभोक्ताओं से उसकी वसूली की जाती है। इसी प्रकार सस्ती खरीद पर उपभोक्ताओं को राहत दी जाती है। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल ने इस साल अप्रैल से सितंबर माह के बीच औसत खरीद 4.71 रुपये प्रति यूनिट की दर पर की है।
विज्ञापन


इस अवधि में यूपीसीएल की विद्युत क्रय लागत में अनुमोदित विद्युत क्रय लागत के सापेक्ष 32 पैसे प्रति यूनिट (6.4 प्रतिशत) की कमी आई है जिससे 324 करोड़ की बचत हुई। इस बचत का लाभ उपभोक्ताओं को माहवार बिजली बिल में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल ने जुलाई में 39.06 करोड़ की बचत से उपभोक्ताओं को 30 पैसे प्रति यूनिट, अगस्त में 67.10 करोड़ बचत से 52 पैसे प्रति यूनिट, सितम्बर में 28.88 करोड़ बचत से 23 पैसे प्रति यूनिट), अक्तूबर में 84.19 करोड़ बचत से 70 पैसे प्रति यूनिट और नवंबर में 104.49 करोड़ की बचत करके उपभोक्ताओं को औसत 88 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी है। इस बार जो बिल आएगा, उसमें यह छूट दी जाएगी।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: अच्छी खबर...नरकोटा-सुमेरपुर की 9.4 किमी लंबी मुख्य सुरंग हुई आरपार

किसे कितनी छूट मिलेगी

उपभोक्ता श्रेणी                 प्रति यूनिट छूट
घरेलू -                              26 से 70 पैसे
गैर घरेलू -                          101 पैसे
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी -   95 पैसे
प्राइवेट ट्यूबवेल -                31 पैसे
कृषि गतिविधियां -                43 पैसे
एलटी/एचटी इंडस्ट्री -           94 पैसे
मिक्स लोड/रेलवे ट्रैक्शन -     88 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन -            84 पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed