{"_id":"5f49f5be8ebc3e176236cec9","slug":"uttarakhand-news-elderly-not-disturbed-any-more-they-will-get-services-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : बुजुर्ग हैं, परेशान न हों, घर बैठे मिलेंगी सेवाएं, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : बुजुर्ग हैं, परेशान न हों, घर बैठे मिलेंगी सेवाएं, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किया आदेश
Sat, 29 Aug 2020 12:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
old age home
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपनल के माध्यम से होम सर्विस की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
घर में अकेले रहने वाले या चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को घर बैठे एक कॉल करने पर उपनल के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, बढ़ई, तकनीशियन, ड्राइवर, रसोइया व नर्सिंग समेत घरेलू मदद के अन्य सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि इसके लिए कुछ शुल्क भी चुकाना होगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
राज्य में बड़ी संख्या में 60 साल से अधिक आयु के नागरिक रहते हैं। ऐसे बुजुर्गों की सुविधा के लिए सरकार ने उपनल के माध्यम से होम सर्विस देने की योजना शुरू है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देहरादून और हल्द्वानी के शहरी क्षेत्रों में यह योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मल्टी सर्विस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। दो माह के भीतर योजना सफल रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
होम सर्विस के लिए प्रशिक्षित युवाओं का होगा पंजीकरण
होम सर्विस सेवाओं के लिए उपनल की ओर से प्रशिक्षित डिप्लोमा होल्डर्स, कामगार या श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण में भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, प्रदेश के आईटीआई, पॉलिटेक्नीक के डिप्लोमा धारक, पंजीकृत नर्सें, स्टेट स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
सेवाओं के लिए उपनल तय करेगा शुल्क
वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली होम सर्विस के लिए शुल्क तय किया जाएगा। यदि किसी बुजुर्ग को घर में प्लंबर सेवाओं की जरूरत है। उसे मल्टी सर्विस सेंटर में कॉल करके सेवा की की मांग करनी होगी। उपनल की ओर से तत्काल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शुल्क का भुगतान होम सर्विस लेने वाले वरिष्ठ नागरिक को करना होगा।
उपनल के पास होगा होम सर्विस देने वालों का पूरा रिकॉर्ड
योजना में सेवाएं देने के लिए पंजीकरण कराने वाले प्रशिक्षित कामगार या श्रमिकों का पूरा रिकॉर्ड उपनल के पास होगा। वहीं, पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा। इससे सेवा लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा भी रहेगी।
उपनल के पास होगा होम सर्विस देने वालों का पूरा रिकॉर्ड
योजना में सेवाएं देने के लिए पंजीकरण कराने वाले प्रशिक्षित कामगार या श्रमिकों का पूरा रिकॉर्ड उपनल के पास होगा। वहीं, पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा। इससे सेवा लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा भी रहेगी।