फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Eight lakh rupees demanded from property dealer in name of Additional Chief Secretary

Uttarakhand: अपर मुख्य सचिव के नाम पर प्राॅपर्टी डीलर से मांगे आठ लाख रुपये, कई और अफसरों को भी किया फोन

Thu, 08 Aug 2024 10:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

स्टांप विभाग के एक अधिकारी के पास साइबर ठग ने फोन कर कहा कि वह अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन बोल रहे हैं। अधिकारी को फोन कर ठग ने हरिद्वार के एक प्राॅपर्टी डीलर के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Uttarakhand News Eight lakh rupees demanded from property dealer in name of Additional Chief Secretary
साइबर क्राइम - फोटो : istock

विस्तार

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के नाम पर साइबर ठग ने एक प्राॅपर्टी डीलर को फोन कॉल कर 8 लाख रुपये की मांग की। एक प्राॅपर्टी कारोबारी ने तो अपने कर्मचारी को बताए गए खाते में रकम जमा करने के लिए बैंक तक भेज दिया। इसी बीच अपर मुख्य सचिव को प्रकरण की जानकारी हुई। उन्होंने प्राॅपर्टी कारोबारी से संपर्क कर उसे ठगी का शिकार होने से बचाया। ठगी के प्रयास की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं बैंक से संपर्क कर संबंधित खाते को सीज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को स्टांप विभाग के एक अधिकारी के पास साइबर ठग ने फोन कर कहा कि वह अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन बोल रहे हैं। अधिकारी को फोन कर ठग ने हरिद्वार के एक प्राॅपर्टी डीलर के बारे में जानकारी ली। अधिकारी ने ठग की ओर से नंबर पूछे जाने पर प्राॅपर्टी कारोबारी का नंबर उपलब्ध करा दिया। ठग ने प्राॅपर्टी कारोबारी को फोन कर कहा कि उनके चाचा अस्पताल में भर्ती हैं। उनके इलाज के लिए 8 लाख रुपये की जरूरत है। ठग ने खाता नंबर देकर रकम जमा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, कनाडा और यूएसए के लोगों को बनाते थे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी ने ठग को अपर मुख्य सचिव समझकर रकम जमा कराने के लिए अपने लेखाकार को बैंक में भेज दिया। इसी बीच किसी तरह यह जानकारी अपर मुख्य सचिव को लग गई। उन्होंने कारोबारी को रकम जमा कराने से रोका। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी एडीजी लॉ एंड आर्डर समेत हरिद्वार व देहरादून के एसएसपी को दे दी है। प्रारंभिक जांच में खाता सिलीगुड़ी, जबकि मोबाइल नंबर पटना का निकला है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं बैंक में सूचना देकर खाते को सीज कराया गया है।



पूरे प्रदेश में करता रहा फोन
ठग ने प्रदेश में कई अफसरों को भी फोन किए। उसने नैनीताल से लेकर पौड़ी तक में अफसरों को फोन कर रुपयों की मांग की। एक बार में बात नहीं बनने पर वह लगातार अफसरों को फोन घुमाता रहा, जिन अधिकारियों को शक हुआ और जिन्होंने उससे कोई सवाल पूछा तो ठग ने फोन काट दिया। वहीं जो लोग क्रास सवाल नहीं पूछ रहे थे उन पर वह रकम देने का दबाव बनाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed