फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News effect of CM Dhami Order 307 roads opened in four days

Uttarakhand: सीएम धामी की सख्ती का दिखा असर, चार दिन में खोलीं 307 सड़कें, अभी 174 मार्ग अवरुद्ध

Wed, 18 Sep 2024 10:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Sep 2024 10:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 19 सितंबर को सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर जो मार्ग बंद हैं, उन्हें खोलने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand News effect of CM Dhami Order 307 roads opened in four days
सड़क मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद मार्गों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों का असर हुआ। चार दिन में ही 307 बंद मार्गों को खोल लिया गया। वर्तमान में प्रदेश 174 सड़कें बंद हैं। सीएम ने इन मार्गों को भी जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन को 25 सितंबर तक बंद मार्गों को खोलने के लिए की गई कार्रवाई तथा जो मार्ग नहीं खुल पाए हैं, कारण सहित विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 19 सितंबर को सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर जो मार्ग बंद हैं, उन्हें खोलने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार का भी सहयोग मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों को चाहिए, जिलाधिकारी वह उपलब्ध कराएं और जल्द से जल्द मार्गों को खोलने सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 को 481 सड़क बंद थीं
प्रदेश में 14 सितंबर को लोक निर्माण विभाग, एनएच, पीएमजीएसवाई की कुल मिलाकर 481 सड़कें बंद थीं। 18 को 174 सड़कें बंद हैं। चार दिन में ही 307 बंद सड़कों को खोल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed