फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Education Minister Arvind Pandey Inaugurated 12 Atal Excellence Schools in Uttarkashi

उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री बोले- अतिदुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में सेवा देने वाले शिक्षकों को मिलेगी खास सौगात

Fri, 02 Jul 2021 06:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jul 2021 06:12 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि अतिदुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में सेवा देने वाले शिक्षकों की एक साल की सेवा को दो साल गिना जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Education Minister Arvind Pandey Inaugurated 12 Atal Excellence Schools in Uttarkashi
शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुक्रवार को उत्तरकाशी जिले के 12 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा कि अच्छी शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। शिक्षा के लिए पलायन न हो इसके लिए राज्य के हर ब्लाक में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय सहित 190 विद्यालय खोले गए हैं। इनमें 797 शिक्षक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाएंगे। इन पदों के लिए 3950 शिक्षकों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद 15 दिन के भीतर उन्हें तैनाती दी जाएगी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने जिले में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चिह्नित राइंका भटवाड़ी, थाती धनारी, गेंवला, जिब्या कोटधार, श्रीकोट, खरादी, कलोगी, गुंदियाट गांव, पुरोला, नैटवाड़, आराकोट, बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने 15 दिवसीय गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा के तहत विद्यालय परिसर में दिवंगत गंगोत्री विधायक गोपाल रावत की याद में पौधा रोपा। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, डीएम मयूर दीक्षित, अनुसूचित जाति मोर्च की राष्ट्रीय मंत्री डा.स्वराज विद्वान, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, हरीश डंगवाल, विजय संतरी, जगमोहन रावत, श्याम डोभाल, लोकेन्द्र विष्ट, पवन नौटियाल, विजयबहादुर, सतेसिंह राणा, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सीईओ विनोद सेमल्टी, डीईओ जितेन्द्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों के साथ नहीं होगा अन्याय 
शिक्षा मंत्री पांडे ने लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार जल्द खेल नीति जारी करने जा रही है। जिसके बाद उत्तराखंड खेल प्रदेश के रूप में पहचान बनाएगा। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को समूह ग, पुलिस, कारागर पुलिस, वन विभाग में नौकरी दी जाएगी। देवस्थानम बोर्ड को लेकर शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा कि तीर्थपुरोहितों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। कहा कि सरकार उनके साथ है और देवस्थानम बोर्ड पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।


चंबा और लंबगांव में भी स्कूलों का शुभारंभ
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने जीआईसी चंबा और जीजीआइसी लंबगांव को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने इंटर कॉलेज मांजफ का राजकीयकरण करने, जीआईसी लंबगांव के भवन का निर्माण और जीआईसी थौलधार को द्वितीय चरण में अटल आदर्श स्कूल बनाने की घोषणा की। उन्होंने हरेला पर्व के तहत विद्यालय परिसरों में कनेर, देवदार, आंवला आदि के पौधे रोपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed