फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: E-vehicle charging stations will be opened on Chardham Yatra route

Chardham Yatra Route: चारधाम यात्रा मार्गों पर खोले जाएंगे ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन

Fri, 12 Aug 2022 12:29 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Aug 2022 12:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पांडेय से चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन बनाने का आग्रह किया। जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand news: E-vehicle charging stations will be opened on Chardham Yatra route
चार धाम - फोटो : self

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात कर इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन का मुद्दा उठाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। इसके अलावा नैनीताल जिले के रानीबाग में एचएमटी उद्योग को राज्य सरकार को सौंपने का आग्रह किया। सरकार इस उद्योग को खरीदने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पांडेय से चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन बनाने का आग्रह किया। जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार की ओर से स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के रानीबाग स्थित एचएमटी उद्योग को राज्य सरकार को सौंपने के लिए मंत्रालय के अधिकारियों का निर्देश देने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि एचएमटी उद्योग लगातार घाटे में चलने के कारण आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इसे बंद करने की सिफारिश की थी। एचएमटी उद्योग को जैसा है, जहां है के आधार पर राज्य सरकार को हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार ने एनबीसीसी की ओर से तय एचएमटी की चल और अचल संपत्ति के मूल्य का आकलन किया गया। इस मूल्य पर एचएमटी को खरीदने के लिए सरकार ने अपनी सहमति भारी उद्योग मंत्रालय को भेज दी है। एचएमटी उद्योग सरकार को हस्तांतरित होने के बाद यहां पर नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed