फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Dushyant Gautam Told assembly election will be fought on Bjp Symbol not personal face

उत्तराखंड: व्यक्तिगत चेहरे नहीं कमल के फूल पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव- दुष्यंत गौतम

Sun, 08 Aug 2021 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Aug 2021 11:41 PM IST
सार

राज्य अतिथि गृह में दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना काल में जिस तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की है, वो अतुलनीय है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Dushyant Gautam Told assembly election will be fought on Bjp Symbol not personal face
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा वर्ष 2022 का चुनाव किसी व्यक्तिगत चेहरे के दम पर नहीं, बल्कि पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर लड़ेगी। कहा कि पार्टी ने सत्ता में रखकर कई सारे कार्य किए हैं, इन कार्य, योजनाओें और विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


नैनीताल आगमन पर उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राज्य अतिथि गृह में दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना काल में जिस तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की है, वो अतुलनीय है। कहा कि कोरोना काल में जहां सभी पार्टियां घरों में कैद थीं, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की, उन्हें इस महामारी में किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को लूटने का काम किया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में देश के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया। कहा कि कांग्रेस नेता हरीश रावत को पिछले चुनाव में बड़ी चुनौती माना गया था, लेकिन उन्हें भाजपा ने दोनों जगह से हराया। कहा कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पैर पसारने की कोशिश कर रही है लेकिन केजरीवाल दिल्ली में ही सरकार चलाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। दिल्ली बारिश के कारण पानी में डूब रही है। वहीं केजरीवाल के वादे मुफ्त बस सेवा, मुफ्त वाईफाई योजनाएं अभी तक धरातल तक नहीं उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को एक मॉडल राज्य बनाने का संकल्प लिया है, जिसे लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चला रहे हैं। उन्होंने किसान आंदोलन पर पड़ी फूट को लेकर कहा कि बीजेपी सरकार शुरू से ही किसानों के साथ रही है। कांग्रेस ने पूर्व में भी सिख समुदाय को भाजपा के विरुद्ध प्रयोग किया था। भू कानून के संबंध में उन्होंने कहा कि कमेटी गठित कर निर्णय लिए जाएंगे। इस मौके पर विधायक संजीव आर्य, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भानू पंत, अरविंद पडियार, गोपाल रावत, भूपेंद्र बिष्ट, हिमानी साह, रोहित थापा, विजय लक्ष्मी थापा आदि मौजूद रहीं।


मोदी सरकार ने महिलाओं को बराबरी का दिया हक: गौतम
नैनीताल पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सूखाताल में बूथ इकाई की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष के बिना अधूरी है। भाजपा नेता विजय लक्ष्मी थापा के आवास पर हुई बैठक के दौरान दुष्यंत गौतम का महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। दुष्यंत गौतम ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। बूथ में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। जनता तक विकास योजनाओं को पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को बराबरी का हक दिया है। इसके तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed