फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News District Excise Officer Binjola removed on over rating of liquor

Uttarakhand News: शराब की ओवर रेटिंग पर सख्ती, हटाए गए जिला आबकारी अधिकारी बिंजौला

Sun, 17 Nov 2024 10:53 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Nov 2024 10:53 AM IST
सार

अभी तक उनके स्थान पर किसी को नहीं भेजा गया है। बता दें कि शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों डीएम ने चार्ज संभालते ही इस ओर कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News District Excise Officer Binjola removed on over rating of liquor
- फोटो : freepik.com

विस्तार

शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की गाज देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजौला पर गिरी है। आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक उनके स्थान पर किसी को नहीं भेजा गया है। बता दें कि शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों डीएम ने चार्ज संभालते ही इस ओर कार्रवाई शुरू की थी। शुरुआत में वह खुद ओवर रेटिंग चेक करने पहुंचे थे। इसके बाद कुछेक जगहों पर ओवर रेटिंग रुकी, लेकिन दूसरी जगहों पर चालू रही।
विज्ञापन


इसी बीच कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए, लेकिन दुकानदारों के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा। एकाध दिन मामला रुका और फिर से चालू हो गया। आबकारी विभाग ने कार्रवाई की, लेकिन इसके बाद भी ओवर रेटिंग चालू रही। लगातार आ रही शिकायतों के बाद आखिरकार देहरादून जिला आबकारी अधिकारी इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun:  हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त, 12 घंटे किया, बीयर बार और पब पर प्रशासन की कार्रवाई

उन्हें आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने हटाने के आदेश जारी कर दिए। कहा, लगातार शिकायतों से आबकारी महकमे की छवि खराब हो रही थी। लिहाजा, जिला आबकारी अधिकारी बिंजौला को आबकारी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed