{"_id":"661235a40df2d3e98c00e9bb","slug":"uttarakhand-news-dinesh-aggarwal-expelled-from-congress-for-six-years-had-left-the-party-only-yesterday-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Politics: दिनेश अग्रवाल कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित, कल ही छोड़ी थी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Politics: दिनेश अग्रवाल कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित, कल ही छोड़ी थी पार्टी
Sun, 07 Apr 2024 11:36 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:36 AM IST
सार
Uttarakhand News: दिनेश अग्रवाल और राजेश परमार लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, जिसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
दिनेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल और नगर निगम पार्षद राजेश परमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। बता दें कि उन्होंने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी थे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दिनेश अग्रवाल और राजेश परमार लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, जिसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
जब उनसे भाजपा ज्वाइन करने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, जल्द ही कुछ खबर मिलेगी। बताया जा रहा कि जल्द ही वह कार्यकर्ताओं संग भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं।