{"_id":"61769729b100f4391e4ef7de","slug":"uttarakhand-news-dhikala-zone-will-open-for-safari-on-15-november-and-online-booking-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: 15 नवंबर से सफारी के लिए खुलेगा ढिकाला जोन, ऑनलाइन बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: 15 नवंबर से सफारी के लिए खुलेगा ढिकाला जोन, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
Mon, 25 Oct 2021 05:25 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Oct 2021 05:25 PM IST
सार
Corbett Tiger Reserve: तीन दिन में अभी तक ढिकाला जोन के लिए लगभग 600 पर्यटकों ने बुकिंग कराई है। यह बुकिंग 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक के लिए हुई हैं।
विज्ञापन
जंगल सफारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कुमाऊं में मूसलाधार बारिश के चलते आई आपदा के कारण कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी बंद कर दी गई थी। अब स्थिति सामान्य होने के बाद रविवार से कॉर्बेट प्रशासन ने ढिकाला जोन को छोड़कर अन्य सभी जोनों में जंगल सफारी कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचकर जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे है। 15 नवंबर से ढिकाला जोन में भी पर्यटक नाइट स्टे व डे विजिट कर सकेंगे। इसके लिए 23 अक्तूबर से ढिकाला जोन की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर राहुल ने बताया कि अभी तक ढिकाला जोन के लिए लगभग 600 पर्यटकों ने बुकिंग कराई है। यह बुकिंग 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक के लिए हुई हैं।
विज्ञापन