फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Delimitation of 7791 gram panchayats will be done afresh

Uttarakhand: सरकार ने शुरू की कसरत, नए सिरे से होगा प्रदेश की 7791 ग्राम पंचायतों का परिसीमन

Mon, 07 Aug 2023 02:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Aug 2023 02:00 AM IST
सार

पहले जब कभी पंचायतों का गठन किया गया था, उस समय सीमित सड़कें थीं, लोग पैदल मार्गों से ही ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों में आवागमन करते थे। अब स्थितियां बदल गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Delimitation of 7791 gram panchayats will be done afresh
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की 7791 ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा। पंचायतों के विकास और ग्रामीणों की सहूलियत को देखते धामी सरकार ने इसकी कसरत शुरू कर दी है। शीघ्र ही इस संबंध प्रस्ताव राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। इसके बाद परिसीमन आयोग का गठन कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। पंचायतों के परिसीमन की यह प्रक्रिया प्रदेश में पहली बार अपनाई जाएगी।

विज्ञापन


पहले जब कभी पंचायतों का गठन किया गया था, उस समय सीमित सड़कें थीं, लोग पैदल मार्गों से ही ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों में आवागमन करते थे। अब स्थितियां बदल गई हैं। प्रदेश के तमाम गांव अब सड़कों से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: घपलों को लेकर विजिलेंस के निशाने पर छह विभाग, जानें कैग ने किस विभाग में क्या गड़बड़ी पकड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बहुत से गांवों के ब्लॉक मुख्यालय बहुत दूर हो गए हैं, जबकि उनके पास दूसरे जिले का ब्लॉक मुख्यालय मौजूद है। इसे ऐसे समझ सकते हैं, देहरादून के रायपुर ब्लॉक के पास स्थित टिहरी जिले के कई गांव ऐसे हैं, जो जौनपुर (थत्यूड़) ब्लॉक मुख्यालय से जुड़े हैं। ऐसे में रायपुर पास होने के बावजूद लोगों को जौनपुर की दौड़ लगानी पड़ती है। प्रदेश में तमाम गांवों की अमूमन ऐसी ही स्थिति है।

अब प्रदेश सरकार ऐसे गांवों को दूसरे विकासखंडों से जोड़ेगी, जो दूसरे जिले के विकासखंडों के एकदम नजदीक हैं। साथ ही उनकी सड़क कनेक्टिविटी भी मौजूदा विकासखंड से बेहतर दूसरे विकासखंड से है। इसके लिए पिछले दिनों पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने शासन के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए थे ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में सचिव पंचायतीराज नितेश झा की ओर से निदेशक पंचायती राज को विकास खंडों के परिसीमन किए जाने के लिए जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगने के निर्देश जारी किए गए हैं।

परिसीमन का प्रस्ताव पहले कैबिनेट में जाएगा। जहां से परिसीमन आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग लोगों के सुझाव लेकर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। उसके बाद ही पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा। फिलहाल, इसके लिए अभी जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
- नितेश झा, सचिव, पंचायती राज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed