फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: defence minister rajnath singh visit pauri, attend program organise in Veer Chandra Singh Garhwali death anniversary

उत्तराखंड: पीठसैंण पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- वीरभड़ों की धरती है गढ़वाल, शीश नवाकर करता हूं नमन

Fri, 01 Oct 2021 08:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Oct 2021 08:23 PM IST
सार

पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर एक अक्तूबर को आयोजित हो रहे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: defence minister rajnath singh visit pauri, attend program organise in Veer Chandra Singh Garhwali death anniversary
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की धरती को वीर सपूतों की भूमि बताया। कहा कि उत्तराखंड की धरती के सपूतों ने भारत की आन, बान व शान के लिए हमेशा से ही सर्वोच्च योगदान दिया है। उत्तराखंड वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, माधो सिंह भंडारी व तीतू रौतेली की भूमि है। राजनाथ सिंह ने कहा कि गढ़वाल वीरभड़ों व 52 गढ़ों का देश है, मैं यहां की धरती को शीश नवाकर नमन करता हूं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पौड़ी जिले के दूरस्थ क्षेत्र वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जन्मस्थली पीठसैंण पहुंचे। यहां उन्होंने गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण व उनके स्मारक स्थल का लोकार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षामंत्री सिंह ने घस्यारी किट योजना का शुभारंभ भी किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि गढ़वाली देश की माटी के सच्चे सैनिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, लेकिन यह भूमि वीरभूमि व तपोभूमि भी है। यह हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। गढ़वाल तो वीरभड़ों व 52 गढ़ों का देश है। उत्तराखंडियों में देश के लिए हमेशा से ही कुछ कर गुजरने का जज्बा रहा है। कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली की वीरगाथा को गीतों में गांव-गांव गाया जाता है।
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हमें अंगुली पकड़कर राजनीति में चलना सिखाया है। प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री धामी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में 2022 में भारी बहुमत के साथ भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रक्षामंत्री से गढ़वाल में भर्ती केंद्र खोले जाने की मांग की, जिस पर रक्षामंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वे राज्य गठन के बाद गढ़वाली की जन्मस्थली पर दिवंगत पूर्व सीएम नित्यानंद स्वामी के साथ आए थे। उस समय यहां पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं थी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक, विधायक रुभद्रप्रयाग भरत चौधरी, पौड़ी मुकेश कोली, यमकेश्वर ऋतु खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य सहकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मातवर सिंह रावत ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 हजार पदों पर नियुक्ति हुई शुरू: सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 24 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा रोजगार देने का काम कर रहे हैं। कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने न्यायालय में प्रत्यावेदन दिया है। राज्य आंदोलनकारियों का चिह्निकरण दिसंबर 2021 तक होगा। 

सम्मानित किया
समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के परिजनों, सेना में विशेष मेडल प्राप्त करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया। रक्षामंत्री ने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, पाणी राखों आंदोलन के प्रणेता सच्चिदानंद भारती, अंतरराष्ट्रीय युवा बॉक्सर जयदीप रावत को भी समारोह में सम्मानित किया। 

राजनाथ सिंह के भाषण के बीच बरसे बादल
समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भाषण के दौरान अचानक बादल बरसने लगे, तो उन्होंने बारिश को शुभ बताते हुए इसे गढ़वाली को श्रद्धांजलि बताया। साथ ही लोगों से इधर-उधर ना जाने की अपील भी की। वहीं, समारोह के दौरान बारिश से बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए थे। लोग बारिश आने पर कार्यक्रम के बीच भीगते रहे।

कद छोटा है, लेकिन काम बड़े हैं
देश के रक्षामंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की जमकर तारीफ की। कहा कि धन सिंह रावत का कद भले ही छोटा है, लेकिन उनके काम बड़े हैं। वहीं लैंसडौन विधायक महंत दलीप सिंह रावत ने भी उन्हें सबसे बेहतर विधायक व मंत्री बताया। 

गलवान में एक इंच जमीन भी जाने नहीं दी

रक्षा मंत्री ने कहा कि गलवान में मातृभूमि की रक्षा करने के लिए संघर्ष करने की नौबत आयी तो बिहार रेजीमेंट के बहादुरों ने देश के मान-सम्मान की रक्षा की और एक इंच जमीन भी जाने नहीं दी। जिस शौर्य, सूझबूझ और संयम का परिचय भारतीय सेना ने दिया है, वह इस देश के ‘सच्चे सैनिक धर्म’ की पहचान है। यह सुखद संयोग है कि आज जब वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है तो देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले साढ़े सात वर्षों में ‘मिशन मोड’ में काम हुआ है।

धामी जी काफी ‘धाकड़ बल्लेबाज’
इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि क्रिकेट की भाषा में अगर कहूं तो 20-20 के मैच में धामीजी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामीजी काफी ‘धाकड़ बल्लेबाज’ हैं। उन पर उत्तराखंड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कहा कि किसी भी देश या राज्य की नियति का फैसला वहां की सरकार की नीयत से ही तय होता है। मैं पुष्कर सिंह धामीजी को उनकी छात्र राजनीति के दिनों से जानता हूं। उनके पास ऊर्जा है, क्षमता है और कुछ कर गुजरने का जज्बा भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब भारत को विकास का पुजारी भी बना दिया
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति का पुजारी तो हमेशा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब भारत को विकास का पुजारी भी बना दिया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। उसमें भी हमें जरूर सफलता प्राप्त होगी। कहा कि अब लिपुलेख के रास्ते मानसरोवर यात्रा पर जाना सुगम हो गया है।

यह रास्ता आर्थिक और सामरिक दृष्टि से  महत्वपूर्ण है। यह रास्ता भारत और नेपाल को और करीब लाने में सहायक होगा। नेपाल हमारे लिए केवल एक मित्र देश नहीं है, बल्कि उसके साथ हमारा परिवार जैसा संबंध है। भारतीय सीमा के आखिरी गांव माणा तक सड़क की ब्लैक टॉपिंग का काम चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

उत्तराखंड के सामरिक महत्व को देखते हुए सीमा सड़क संगठन द्वारा यहां पर 1000 किमी लम्बी सड़कों के निर्माण पर काम चल रहा है। बरसों से जो काम रुके पड़े थे उनको पूरा करने का प्रयास हुआ है। चालीस साल तक देश के पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ा। मगर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लागू कर दिया।

राजनाथ सिंह ने स्मारक स्थल का लोकार्पण किया और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री धनसिंह रावत, हरक सिंह रावत और गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे।

इससे पहले रक्षा मंत्री शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। पौड़ी में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंच हैं। समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। 

सीएम धामी ने की घोषणाएं

राज्य के समस्त 7795 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर एक–एक ओपन जिम ( मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा फिटनेस सेंटर) खोला जाएगा, जिसके अन्तर्गत पैरेलल बारऔर होरिजेन्टल बार इत्यादि उपकरणों की स्थापना की जाएगी। 
- वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी की मौजूदा अधिकतम सीमा को 15 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा।
- पर्वतीय क्षेत्रों में गैर वाहन पर्यटन उद्यम के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी की मौजूदा अधिकतम सीमा को 14 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा।
- दीन दयाल गृह आवास योजना के अंतर्गत होमस्टे (Home Stay) स्थापित करने वाले उद्यमियों को सब्सिडी कुल लागत की मौजूदा 33 प्रतिशत या 10 लाख, जो भी कम हो से बढ़ाकर सब्सिडी कुल लागत का 33 प्रतिशत या 12 लाख जो भी कम हो की वृद्धि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed