फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : date and time of chief minister meeting programs fixed, three days in a week for public

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के मुलाकात कार्यक्रमों का दिन व समय तय, हफ्ते में तीन दिन जनता दर्शन कार्यक्रम

Thu, 24 Jun 2021 03:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Jun 2021 03:10 PM IST
सार

अब हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में मुख्यमंत्री लोगों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand news :  date and time of chief minister meeting programs fixed, three days in a week for public
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड 19 महामारी का प्रभाव कम होने के साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकातों के दिन और तारीखें भी तय हो गई हैं। अब मुख्यमंत्री से जब चाहें तब मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। मंत्री, विधायक, नेता, पत्रकार और आम जनता से मुलाकात के दिन तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अब हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में मुख्यमंत्री लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुबह 11 से 12 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे। 
विज्ञापन


सुबह कैंट कार्यालय, शाम को सचिवालय में होंगी भेंट
मुख्यमंत्री के प्रतिदिन सुबह के कार्यक्रम व मुलाकात कैंट स्थित कैंप कार्यालय में होंगे। प्रतिदिन दोपहर के कार्यक्रम व मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से शुक्रवार तक पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे
अपर सचिव मुख्यमंत्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वाहन 9:30 से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जबकि सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12 से एक बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न एक बजे से दो बजे तक विधायकों से भेंट करेंगे।

बुधवार व शुक्रवार को विधायकों से भेंट नहीं

विधायकों से भेंट कार्यक्रम बुधवार एवं शुक्रवार को नहीं होगा। मुख्यमंत्री अपराह्न चार बजे से साढ़े पांच बजे तक विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। 

मंत्रियों से भेंट सचिवालयों में होंगी
मुख्यमंत्री के समक्ष दिये जाने वाले प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों का आयोजन मंत्रिगणों से भेंट एवं फाइलों का निपटारा सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में होगा। मंगलवार व गुरुवार को मीडिया से मिलेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार एवं गुरुवार को पूर्वाहन 11 से 12 बजे तक मीडिया से भेंट करेंगे। इस दिन जनता मिलन कार्यक्रम नहीं होगा।

पहले व तीसरे बुधवार को कैबिनेट होगी
मुख्यमंत्री पहले एवं तीसरे बुधवार को अपराह्न चार बजे से साढ़े पांच बजे तक मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इन दिनों में मंत्रिमंडल की बैठकें होंगी।  

शनिवार- रविवार को क्षेत्रीय भ्रमण
मुख्यमंत्री का शुक्रवार अपराह्न में चार बजे के बाद तथा शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed