फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Craze for VIP numbers for UK 18T series, number 0001 sold for 5.87 lakh in Kashipur

Uttarakhand: यूके18टी सीरीज के लिए VIP नंबरों का क्रेज, जितने में आ जाए नई कार उतरे में बिका 0001 नंबर

Fri, 22 Nov 2024 10:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Nov 2024 10:35 PM IST
सार

वीआईपी नंबर के शौकीन लोग अपनी पसंद की गाड़ी के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर भी वीआईपी चाहते हैं। इसके लिए वे एक छोटी गाड़ी जितनी कीमत चुकाने से भी गुरेज नहीं करते।

विज्ञापन
Uttarakhand News Craze for VIP numbers for UK 18T series, number 0001 sold for 5.87 lakh in Kashipur
- फोटो : iStock

विस्तार

परिवहन विभाग की ओर से यूके18टी सीरीज के लिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी हुई। इसमें 5.87 लाख की सबसे महंगी बोली 0001 के लिए लगी। दूसरे नंबर पर 0005 की 1.95 लाख रुपये पर बोली खत्म हुई। 21 वीआईपी नंबरों की बोली से करीब 13.46 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


वीआईपी नंबर के शौकीन लोग अपनी पसंद की गाड़ी के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर भी वीआईपी चाहते हैं। इसके लिए वे एक छोटी गाड़ी जितनी कीमत चुकाने से भी गुरेज नहीं करते। बीती 25 अक्तूबर और 10 नवंबर को यूके 18टी सीरीज के लिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी की गई, जिसमें सबसे महंगा नंबर 0001 रहा, जबकि इस नंबर का निर्धारित शुल्क एक लाख रुपये रखा गया था।
विज्ञापन


21 वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबरों में से 0001, 0005 और 0003 ही लाख का आंकड़ा छू सके। अन्य नंबरों की बोली हजारों तक ही सीमित रही। इसी क्रम में 7000 को 55000, 0008 नंबर को 40000 में नीलाम किया गया। वहीं सबसे कम बोली वीआईपी नंबर में से 7979, 0100, 0022, 0999 नंबर पर 10000 रुपये ही रही।                                                
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन नंबरों की इतनी लगी बोली
सीरीज                नीलाम
यूके18टी0001-    5,87,000
यूके18टी0005-    1,95,000
यूके18टी0003-     1,51,000
यूके18टी7000-     55000
यूके18टी0008-     40000

नीलामी के लिए निर्धारित शुल्क
नंबर      शुल्क
0001     100000
0005     25000
0003      25000
7000     10000
0008      25000

गाड़ियों के लिए मनचाहे नंबर के लिए नीलामी ऑनलाइन होती है। विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर इच्छुक नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं। यूके 18 सीरीज वाहनों के लिए 25 अक्तूबर और 10 नवंबर को नीलामी हुई। इसमें पांच लाख 87 हजार रुपये में यूके 18टी 0001 नंबर बिका है। कुल 21 नीलामी हुई है, जिससे करीब साढ़े 13 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है।
- विमल पांडे, एआरटीओ, काशीपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed