फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Controversy over bjp co incharge official helicopter tour

उत्तराखंडः विवादों ने नहीं छूट रहा भाजपा का साथ, अब सहप्रभारी के सरकारी हेलीकॉप्टर से दौरे पर विवाद

Wed, 24 Mar 2021 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Mar 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Controversy over bjp co incharge official helicopter tour
भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के गार्ड ऑफ ऑनर विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के सरकारी हेलीकॉप्टर से दौरे को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर विवाद, सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर भी सवाल
विज्ञापन


इस विवाद को हवा रेखा वर्मा की सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट ने दी। उन्होंने उत्तराखंड से सीधे लखीमपुर खीरी पहुंचने और वहां कार्यकर्ताओं के स्वागत की जानकारी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग से जुड़ी खबरें वायरल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को भी प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधने के लिए बैठे बिठाए एक और मुद्दा मिल गया। पार्टी ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इस संबंध में रेखा वर्मा से संपर्क किया गया तो बताया गया कि वह लोकसभा में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार का हेलीकॉप्टर भाजपा प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा को छोड़ने के लिए लखीमपुर खीरी गया था। उन्हें छोड़ने के लिए एक कैबिनेट मंत्री के साथ जाने की चर्चा है। हेलीकॉप्टर ने लखीपुर खीरी पुलिस लाइन में लैंड किया, जहां जिले के डीएम, एसपी व भाजपा नेताओं ने रेखा वर्मा का स्वागत किया। इसके बाद उत्तराखंड सरकार का हेलीकॉप्टर वापस लौट आया। रेखा वर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर यह जानकारी साझा की। मामले ने तूल पकड़ा तो फेसबकु से पोस्ट हटा दी गई।

सोशल मीडिया पर खुद ही दी जानकारी

रेखा वर्मा ने अपने फेसबुक और ट्विटर पर उत्तराखंड से सीधे लखीमपुर पहुंचने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, एक दिवसीय अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से सीधे लखीमपुर पहुंचने पर भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत किया। सभी का हृदय से आभार। 

रेखा वर्मा ने हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग करते हुए लखीमपुर खीरी का दौरा किया। मैं पूछना चाहती हूं सत्ताधारी हुक्मरानों से कि क्या आप लोग सिस्टम से ऊपर हो गए हैं। क्या संविधान जनता की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग करने की इजाजत आपको देता है? प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाने का सबक जनता 2022 में सिखाएगी।
- गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस 

कांग्रेस की हालत खिसियाई बिल्ली खंभा नोचने वाली हो गई है। पार्टी सह प्रभारी मुख्यमंत्री के साथ रामनगर कार्यक्रम गईं थीं। इस मामले को विपक्षी बेमतलब तूल दे रहे हैं।
- मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा

भाजपा सह प्रभारी के सरकारी हेलीकॉप्टर इस्तेमाल की जांच की मांग

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की सह प्रभारी और सांसद रेखा वर्मा के सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर आम आदमी पार्टी ने जांच की मांग की है। आप नेता रविंद्र जुुगरान ने इसे सरकार हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग करार दिया। 

पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल और गार्ड ऑफ ऑनर और इसके बाद सह प्रभारी रेखा वर्मा के हेलीकॉप्टर इस्तेमाल पर आप नेता जुगरान ने इसे सरकारी धन की बर्बादी का मामला बताया। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से बीजेपी अपने संगठन के लोगों को हवाई यात्रा करवा रहा है।

चाहे वो उनके प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मामला हो या उनके सहप्रभारी रेखा वर्मा का मामला हो। एक तरफ उनके संगठन के लोग सरकारी हेलीकॉप्टर से हवाई यात्रा कर जनता के पैसे बर्बाद कर रहे, जबकि दूसरी तरफ प्रदेश सरकार पैसे का रोना रोते हुए कर्ज ले रही है। लोग सड़कों पर आंदोलन को मजबूर हैं।

सरकार को जनहित के बजाए अपनों के हित की ज्यादा फिक्र है। आप नेता ने कहा इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए कि कैसे जनता के पैसों से बीजेपी अपने संगठन के लोगों को हवाई सैर करवा जनता की गाढ़ी कमाई को लुटा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर कांग्रेस ने साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर देने के मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से सरकार को कठघरे में खड़ा करने का सिलसिला जारी हैै। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मदन कौशिक खुद भी संसदीय कार्यमंत्री रह चुके हैं।

उन्हें अच्छी तरह से पता है कि प्रोटोकॉल क्या कहता है। फिर भी उन्होंने पुलिस की ओर से दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर को स्वीकार किया। यह अधिकार का दुरुपयोग है। कौशिक ने एक ऐसी परंपरा की नींव डाली है जो आगे आने वाले समय में प्रदेश पर बोझ साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed