{"_id":"5fa643c68ebc3e5fad3aab38","slug":"uttarakhand-news-controversy-case-between-ias-officer-and-minister-of-state-rekha-arya-clean-chit-to-shanmugam-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अफसर और राज्यमंत्री रेखा आर्य के बीच विवाद प्रकरण : सोशल मीडिया में षणमुगम को क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस अफसर और राज्यमंत्री रेखा आर्य के बीच विवाद प्रकरण : सोशल मीडिया में षणमुगम को क्लीन चिट
Sat, 07 Nov 2020 12:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य
- फोटो : File Photo
अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की जांच में आईएएस अफसर वी षणमुगम को क्लीन चिट देने चर्चाएं गरम हैं। शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होती रही हुई। खबर की पुष्टि के लिए मुख्य सचिव ओम प्रकाश संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी रिपोर्ट पढ़ी ही नहीं है। रविवार को पढ़ने के बाद वह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को एसीएस की जांच में आईएएस अधिकारी षणमुगम को क्लीन चिट देने खबर वायरल हुई। जांच महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य से विवाद से जुड़ी है। इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने अपर मुख्य सचिव को जांच सौंपी थी। हालांकि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में निदेशक वी षणमुगम का विभागीय राज्यमंत्री रेखा आर्य से आउटसोर्स एजेंसी के चयन को लेकर विवाद हो गया था। राज्यमंत्री का आरोप था कि उनके लगातार फोन करने के बावजूद षणमुगम ने बात नहीं की। नाराज होकर मंत्री ने डीआईजी देहरादून को पत्र लिखकर षणमुगम की गुमशुदगी की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
उनकी तहरीर पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी थी। राज्यमंत्री की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर आईएएस एसोसिएशन ने मुख्य सचिव से अपना एतराज जताया था। विवाद ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री को दखल देना पड़ा। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को जांच सौंपी। मनीषा ने पूरे एक महीने की जांच के बाद रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंप दी।
मेरे पास जांच रिपोर्ट आ चुकी है लेकिन अभी मुझे उसे पढ़ने के लिए समय नहीं मिला है। रविवार को रिपोर्ट पढूंगा। उसके बाद रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट जब तक स्वीकार नहीं होती तब तक उसके बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं है। - ओम प्रकाश, मुख्य सचिव