फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Construction work of Helang bypass road started after five months

China Border: उत्तराखंड में पांच माह बाद हेलंग बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य हुआ शुरू, इस वजह से लगी थी रोक

Tue, 06 Jun 2023 11:57 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

चीन से सटे सीमा क्षेत्र तक सेना की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने हेलंग से मारवाड़ी तक 6.50 किलोमीटर बाईपास के निर्माण को हरी झंडी दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Construction work of Helang bypass road started after five months
हेलंग बाइपास पर सड़क निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलंग बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य करीब पांच माह बाद फिर से शुरू हो गया है। जोशीमठ भू-धंसाव के चलते स्थानीय लोगों की मांग पर जिला प्रशासन ने पांच जनवरी को बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी थी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने सोमवार से काम शुरू कर दिया है। मजदूर और मशीनों से बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग से बाईपास मार्ग का निर्माण 2022 में शुरू हुआ। चीन से सटे सीमा क्षेत्र तक सेना की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने हेलंग से मारवाड़ी तक 6.50 किलोमीटर बाईपास के निर्माण को हरी झंडी दी। इसके लिए बीआरओ को 185 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई। बाईपास मार्ग पर हेलंग की ओर से दो किमी और मारवाड़ी की तरफ से करीब 500 मीटर सड़क बनाने के लिए पहाड़ों की कटिंग होने से जनवरी में जोशीमठ भू-धंसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन


Uttarkashi: पोस्टर लगने के बाद बढ़ा तनाव, नौ मकान मालिक खाली कराएंगे विशेष समुदाय के व्यापारियों से दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बाईपास मार्ग को भी भू-धंसाव के लिए जिम्मेदार बताया। जिस पर प्रशासन ने जोशीमठ क्षेत्र के आसपास सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी। तब से बाईपास का निर्माण कार्य लटका हुआ था। सरकार ने आईआईटी रुड़की की ओर से सकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद अब बाईपास मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि हेलंग बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर मशीनें और पर्याप्त मजदूर भी पहुंच गए हैं। पहले दिन दीवार निर्माण का काम शुरू किया गया है।

बीआरओ को झेलना पड़ा 12 करोड़ का नुकसान

हेलंग बाईपास मार्ग का निर्माण रुकने से बीआरओ को करीब 12 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। बीआरओ की कमान अधिकारी मेजर आईना ने बताया कि निर्माण पर रोक लगने के बाद ठेकेदार की करीब 15 मशीनें खड़ी हो गई। मजदूरों को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। निर्माण कार्य ठप पड़ने से 12 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed