{"_id":"60ce05138ebc3ef89b6579c3","slug":"uttarakhand-news-congress-target-government-on-cabinet-minister-satpal-maharaj-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
Sat, 19 Jun 2021 11:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:51 PM IST
सार
महाराज का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका यह बयान रुद्रपुर के प्रवास के दौरान का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीरथ सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शनिवार को कहा कि हमने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर बड़े ठेकों को छोटा किया है ताकि कार्यकर्ताओं को काम मिले। उनके इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस को प्रदेश सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा कि जो आरोप वह सरकार पर लगा रहे थे, उसे कैबिनेट मंत्री के बयान ने सही साबित कर दिया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महाराज के बयान से भाजपा सरकार की पोल खुल गई कि वह अपने कार्यकर्ताओं को ठेके देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव ला रही है।
विज्ञापन
महाराज का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका यह बयान रुद्रपुर के प्रवास के दौरान का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में महाराज कह रहे हैं कि वह कार्यकर्ताओं की बात को सुनेंगे और उनके काम करेंगे। महाराज मीडियाकर्मियों से कह रहे हैं, कार्यकर्ताओं ने यह कहा था कि सिंचाई विभाग में बड़े-बड़े ठेके हैं। छोटे ठेके होने चाहिए। हम कैबिनेट में प्रस्ताव ले आए हैं और छोटे-छोटे ठेके कर दिए हैं, ताकि कार्यकर्ताओं को काम मिले और इकोनॉमी बूस्ट हो।
विज्ञापन
कांग्रेस ने साधा निशाना, सरकार पर किया तंज
महाराज के बयान पर प्रदेश कांग्रेस की इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महाराज के बयान पर तंज किया। उन्होंने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार की सारी पोल सतपाल महाराज ने खोल दी। वह कैमरे के सामने कह रहे हैं कि कार्यकर्ताओं की मांग पर सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर बड़े ठेके छोटे कर दिए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं को ठेके मिल सकें।
कैबिनेट में लगनी है प्रस्ताव पर मुहर
बड़े ठेकों के छोटे-छोटे ठेके करने के प्रस्ताव पर अभी प्रदेश मंत्रिमंडल की मुहर नहीं लगी है। यह प्रस्ताव अगली कैबिनेट में आ सकता है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने अपनी सिफारिशें तैयार कर ली हैं। अधिप्राप्ति नियमावली में कई संशोधन किए गए हैं, ताकि निर्माण योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम मिल सके।
कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का हो सकता है: महाराज
सोशल मीडिया पर वायरल अपने बयान के संबंध में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अमर उजाला से कहा कि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। कार्यकर्ता किसी भी दल का हो सकता है। उत्तराखंड में पर्यटन और ठेके आजीविका के प्रमुख साधन हैं। कोविडकाल में इन दोनों को नुकसान पहुंचा है। बड़े-बड़े ठेके होने से राज्य के ठेकेदारों को ठेके नहीं मिल पाते थे। मेरे कहने का आशय यह था कि छोटे-छोटे ठेके होंगे तो राज्य के लोगों को आजीविका के साधन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जब कोई सड़क बनती है तो उस पर सभी लोग चलते हैं।
हर व्यक्ति लाभ देना भाजपा की नीति : कौशिक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा नीति समाज के हर वर्ग और व्यक्ति को लाभ देने की है। केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं लाभ सभी वर्गों को दिया जा रहा है। महाराज का बयान मेरी जानकारी में नहीं है। इस बारे में वही बता सकते हैं।