फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Congress on offensive after arrest of BJP MLA's brother Preparations for protest

Uttarakhand: भाजपा विधायक के भाई की गिरफ्तारी से कांग्रेस हमलावर...सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन की तैयारी

Sun, 08 Sep 2024 03:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Sep 2024 03:19 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, राज्य सरकार लगातार अपने नेताओं को संरक्षण दे रही है। इसके बावजूद एसएसबी जवानों ने यह साहसिक कदम उठाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Congress on offensive after arrest of BJP MLA's brother Preparations for protest
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनबसा नेपाल सीमा पर भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल के 40 कारतूस संग पकड़े जाने पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जहां सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया, वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, देश व राज्य की सुरक्षा के लिए अतिसंवेदनशील मामले को वह राज्यपाल तक ले जाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, राज्य सरकार लगातार अपने नेताओं को संरक्षण दे रही है। इसके बावजूद एसएसबी जवानों ने यह साहसिक कदम उठाया है। माहरा ने सीएम से मांग की कि दुष्कर्म और बनबसा में रानीखेत विधायक के भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा, इससे पहले भी भाजपा विधायक स्वयं उद्यान विभाग के वृक्षों के घोटाले में संलिप्त पाए गए।
विज्ञापन


लेकिन, आज तक सत्ता पक्ष का संरक्षण होने के कारण इनका बाल भी बांका नहीं हो पाया। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि माओवाद के पुराने इतिहास को देखते हुए यह घटना अत्यधिक चिंताजनक है। इस मामले को प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार दबाने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट की लागत घटेगी, बिजली के दाम भी कम मिलेंगे, नियामक आयोग लागू करेगा नया टैरिफ

रावत का कहना है कि नेपाल की सरकार ने हमारे लगे हुए जिलों के प्रशासन से भी कहा था कि सीमा पर कुछ ऐसी गतिविधियां हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। रावत का कहना है कि कांग्रेस राज्य के लोगों को समझाएगी। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस और भी तथ्य इकट्ठा करके राज्यपाल के पास जाएगी और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामले को लेकर उनसे मुलाकात करेगी।

‘सत्तारूढ़ दल के नेता महिलाओं के शोषण में शामिल’
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, राज्य में महिलाओं के दुष्कर्म, उत्पीड़न एवं अत्याचार के जितने भी मामले हो रहे, उनमें अधिकतर में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सल्ट, चंपावत, हरिद्वार, द्वाराहाट के बाद लालकुआं का हवाला देते हुए कहा, ये सभी भाजपा के पदाधिकारी हैं।

आरोप लगाया, भाजपा की सरकार ने अपने मंत्रियों, विधायकों, उनके रिश्तेदारों और कार्यकर्ताओं को खुलेआम खुलेआम हत्या, डकैती, दुष्कर्म के साथ ही अब तस्करी का लाइसेंस भी दे दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, बेटियों के साथ हो रहे अपराधों को भी सत्तापक्ष लगातार दबाने की कोशिश कर रहा है। सत्तारूढ़ दल से जुड़े नेता इस मामले में लगातार पकड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed