फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Congress National Spokesperson Pawan Khera Attack on Bjp

उत्तराखंड: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा बोले, भाजपा ने दिए तीन चेहरे, तीनों फेल 

Sun, 22 Aug 2021 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Aug 2021 11:43 PM IST
सार

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में खेड़ा ने कहा कि युवा प्रदेश उत्तराखंड के समक्ष महंगाई और बेरोजगारी जैसी दो मुख्य समस्याएं विकराल रूप धारण करती जा रही हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress National Spokesperson Pawan Khera Attack on Bjp
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा ने साढ़े चार वर्ष के कुशासन में तीन चेहरे दिए और तीनों फेल रहे। लोकतंत्र के इस अपमान का जनता करारा जवाब देगी। 

विज्ञापन


रविवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में खेड़ा ने कहा कि युवा प्रदेश उत्तराखंड के समक्ष महंगाई और बेरोजगारी जैसी दो मुख्य समस्याएं विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। पिछले कुछ महीनों में तेल और दाल समेत खाद्य सामग्री के भाव में काफी तेजी आई है। जून 2020 में सरसों तेल के दाम 90-100 प्रति लीटर एवं रिफाइंड 85 से 100 के बीच थे, जबकि इस समय बाजार में सरसों का तेल 160 से 180 प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन


31 मार्च 2022 तक प्रदेश का कुल कर्ज लगभग 68 हजार करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। फिर भी भाजपा की यह डबल इंजन सरकार अच्छे दिनों की दुहाई देने से बाज नहीं आ रही है। पिछले साढ़े चार वर्षों में वर्तमान भाजपा सरकार ने कोई भी नया रोजगार राज्य के युवा शिक्षित बेरोजगारों को नहीं दिया, जबकि 5 साल में बेरोजगारी की दर छह गुना बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसओ के सर्वे से खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में बेरोजगारी की दर 14.2 प्रतिशत पहुंच चुकी है। राज्य में किसानों को फसल बीमा का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। उत्तराखंड में मनरेगा के अंतर्गत 100 दिन की रोजगार की गारंटी भी पूरी नहीं दी जा रही है। यहां सिर्फ 32 दिन का औसतन रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग में 3917 लोगों ने स्वरोजगार करने को कर्ज के लिए आवेदन किया, जबकि अभी तक बैंकों से मात्र 588 लोगों को ही मंजूरी मिली है। वही 2016 से प्रदेश में न ही फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती हुई और न ही पीसीएस की परीक्षाएं कराई गई। प्रदेश में 3-4 हजार रजिस्टर्ड डेंटिस्ट हैं जिन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है। प्रदेश में 500 से अधिक चिकित्सकों के पद खाली हैं। 600 से अधिक एएनएम, 250 से अधिक फार्मेसिस्ट, 2600 से अधिक नर्सिंग, 200 से ज्यादा लैब टेक्नीशियन के पद खाली हैं। जबकि प्राथमिक शिक्षा में 4000, कृषि विभाग में 183 सहायक कृषि अधिकारी के पद खाली हैं।

पवन खेड़ा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में लंबे समय से संविदा के आधार पर सेवारत कर्मियों को आउट सोर्स कंपनी के हवाले करने का ताजा उदाहरण श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सामने आया है। यहां पर करीब 10 वर्ष की संविदा सेवा के उपरांत कार्यरत कर्मचारियों को आउटसोर्स कर्मी घोषित करने का आदेश जारी किया गया है। जो कि नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम की गाइडलाइन के विरुद्ध है। 


आम सहमति के बाद तय होता है मुख्यमंत्री 
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अपनी कार्यशैली है। पार्टी आम सहमति बनाकर ही चेहरा घोषित करती है। आम सहमति के बाद जो निर्णय होगा उसकी जानकारी सभी को दी जाएगी। कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। 

इंदिरा को श्रद्धांजलि दी, एक मिनट का रखा मौन 
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने स्व. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि दी और नमन किया। डॉ. हृदयेश को याद करते हुए सभी ने एक मिनट का मौन रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed