फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: congress leader Harish rawat comment on Arvind Kejriwal

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत का तंज- दिल्ली से इस्तीफा देकर हमेशा के लिए उत्तराखंड आ जाएं केजरीवाल

Tue, 17 Aug 2021 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Aug 2021 10:33 PM IST
सार

हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि केजरीवाल का उत्तराखंड प्रेम इतना ही उमड़ रहा है तो उन्हें दिल्ली की अपनी सरकार से इस्तीफा देकर हमेशा के लिए उत्तराखंड आ जाना चाहिए।

विज्ञापन
Uttarakhand news: congress leader Harish rawat comment on Arvind Kejriwal
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड आगमन पर की गई घोषणाओं को चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने साफ कहा कि वह केजरीवाल की बातों को तवज्जो नहीं देते हैं। उन्हें केजरीवाल पर तंज किया कि दिल्ली में बैठकर उत्तराखंड के लोगों की समस्याओं को नहीं समझा जा सकता। उन्हें इस्तीफा देकर उत्तराखंड आ जाना चाहिए।

विज्ञापन


हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि केजरीवाल का उत्तराखंड प्रेम इतना ही उमड़ रहा है तो उन्हें दिल्ली की अपनी सरकार से इस्तीफा देकर हमेशा के लिए उत्तराखंड आ जाना चाहिए। दिल्ली में बैठकर आप उत्तराखंड के लोगों जरूरतों और समस्याओं को नहीं समझ सकते हैं। हमने इसके लिए गाड़-गदेरों की खाक छानी हैं, राजनीतिक जीवन के 50 से अधिक साल दिए हैं। यहां की मूलभूत समस्याएं, सरोकार बिल्कुल भिन्न हैं। यह भौगोलिक विषमताओं वाला प्रदेश है। हरीश ने कहा कि केजरीवाल यहां आकर जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उससे लगता है उन्हें यहां की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


तीन सौ यूनिट बिजली के सवाल पर हरीश ने कहा कि केजरीवाल साढ़े सात साल के कार्यकाल में दिल्ली में यह कारनामा नहीं कर पाए तो फिर यहां कैसे करेंगे। दिल्ली में दो सौ यूनिट फ्री बिजली दी जाती है, यदि एक यूनिट भी अधिक हो जाए तो पूरा पैसा वसूल लिया जाता है। कर्नल कोठियाल के मुद्दे पर हरीश ने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के दौरान बहुत से लोगों ने वहा तीव्र गति से और अच्छा काम किया। इसलिए किसी एक व्यक्ति को श्रेय दिया जाना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने अपने कार्यकाल के दौरान वहां राजनीतिक फायदे के लिए काम नहीं किया। बहुत से लोगों ने कहा आप केदारनाथ से चुनाव लड़ो। लेकिन यदि मैं ऐसा करता तो इसका गलत संदेश जाता। हरीश ने कहा कि राज्य का हर फौजी वंदनीय है।


केजरीवाल के बयान हतप्रभ करने वाले : दसौनी
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की है, वह हतप्रभ करने वाला है। दसौनी ने कहा कि शायद केजरीवाल नहीं जानते उत्तराखंड ही नहीं समस्त भारत देश ही अध्यात्म का गढ़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed