फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Congress formulates constituency-wise election strategy senior leaders to tour

Uttarakhand: कांग्रेस ने विधानसभावार बनाई चुनावी रणनीति, 28 जून से विधानसभाओं का दौरा करेंगे वरिष्ठ नेता

Thu, 18 Jun 2026 09:41 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 18 Jun 2026 09:41 PM IST
सार

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के वापस दिल्ली लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Congress formulates constituency-wise election strategy senior leaders to tour
कांग्रेस नेताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए विधानसभा वार रणनीति बनाई है। 28 जून से पहले चरण में प्रदेश की 28 विधानसभा क्षेत्रों का पार्टी के वरिष्ठ नेता दौरा करेंगे। इस दौरान जिला, ब्लाॅक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जनसंवाद का प्लान बनाया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के वापस दिल्ली लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनाव के लिए विधानसभा वार रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..NEET Re-Test: सीएम धामी बोले-हमारी तैयारी पूरी, किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने तय किया कि पहले चरण में 28 जून से सात जुलाई तक 28 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। वरिष्ठ नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसंवाद करेंगे। इसके अलावा भाजपा की गलत नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का प्लान बनाया गया।

बैठक में प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed