फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Congress aggressive against inflation, today state wide protests will be held

उत्तराखंडः महंगाई के विरोध में कांग्रेस का रुख आक्रामक, आज पूरे प्रदेश में हुआ विरोध प्रदर्शन, निकाली रैली

Sat, 20 Feb 2021 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Feb 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Congress aggressive against inflation, today state wide protests will be held
देहरादून में किया गया था महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

महंगाई के मुद्दे पर उत्तराखंड में कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने का फैसला किया है। तय किया गया है कि इस विरोध को एक अभियान की शक्ल दी जाएगी।

विज्ञापन


Petrol Diesel Price: पिछले हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, उत्तराखंड में आज ये है कीमत
विज्ञापन

 
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य नेताओं की बैठक में महंगाई के मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन का फैसला किया गया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक प्रदेश भर के सभी जिलों में आज शनिवार को महंगाई और किसान आंदोलन पर कांग्रेस ने पद यात्राएं निकालीं। राजधानी देहरादून से लेकर कुमाऊं मंडल तक विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालयों पर इन्हीं मुद्दों पर प्रदर्शन व पदयात्राएं होंगी। इसके बाद पार्टी घर-घर तक महंगाई की चर्चा करने के लिए न्याय पंचायत, गांव और वार्ड स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। सत्र के दौरान भी कांग्रेस एक बार फिर से इस मुद्दे को उठाएगी। एक मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है और कांग्रेस सदन में सरकार को घेरने के लिए इसे एक बढ़िया मौके के रूप में भी देख रही है।

फिर एकजुट हुए प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति का ही सबब था कि एक बार फिर कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक मंच पर दिखाई दिए। गुरुवार को देर रात प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, काजी निजामुद्दीन, उप नेता विधायक दल करण माहरा, सूर्यकांत धस्माना, मनीष खंडूरी, विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, शिल्पी अरोड़ा, गरिमा दसौनी, केशर सिंह नेगी, जयेंद्र रमोला, सुमित हृदयेश आदि शामिल हुए।

 

हालांकि इस बैठक में किशोर उपाध्याय की मौजूदगी नहीं थी। पिछले कुछ समय से कांग्रेस में चुनावी चेहरे को लेकर खींचतान सामने आई थी। आपदा के दौरान प्रीतम सिंह और हरीश रावत एक साथ कई मौकों पर नजर आने से इस खींचतान के कम होने का संकेत मिला था।

धस्माना को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को जिला प्रभारियों और कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के बीच समन्वय की जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस ने हाल ही में संगठनात्मक जिलों और विधानसभाओं के प्रभारी घोषित किए थे। सूर्यकांत धस्माना को अब सभी जिला प्रभारी उपाध्यक्षों और महामंत्रियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी हासिल कर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी को देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed