{"_id":"5fb8955b8ebc3e9b8c5d7f57","slug":"uttarakhand-news-complaint-about-health-service-at-104-helpline-number-24-hours-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : 104 हेल्पलाइन नंबर पर करें स्वास्थ्य सेवा की शिकायत, 24 घंटे निशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : 104 हेल्पलाइन नंबर पर करें स्वास्थ्य सेवा की शिकायत, 24 घंटे निशुल्क
Sat, 21 Nov 2020 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 21 Nov 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार ने 104 एकीकृत हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इस सेवा से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायत, सुझाव या जानकारी हासिल कर सकता है। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेहतर बनाने पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस है। स्वास्थ्य सेवाओं की आम लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सरकार ने 104 हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर शुरू किया है। 24 घंटे संचालित होने वाली इस सेवा से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में यदि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायत हैं तो 104 नंबर पर डॉयल कर सकता है। इस नंबर पर कॉल करने पर कोई निशुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 104 हेल्पलाइन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में यदि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायत हैं तो लोग हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिकायतों को समाधान किया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लोग सुझाव भी दे सकते हैं। सरकार की ओर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं व कार्यक्रमों की जानकारी भी हेल्पलाइन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन सेवा का प्रचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।