{"_id":"644c0043ac63269333026f55","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-strict-on-population-imbalance-order-given-to-speed-up-verification-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: जनसंख्या असंतुलन पर सीएम धामी सख्त, सत्यापन में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: जनसंख्या असंतुलन पर सीएम धामी सख्त, सत्यापन में तेजी लाने के दिए निर्देश
Fri, 28 Apr 2023 10:51 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सत्ता की बागडोर संभालने के दिन से ही राज्य में जनसांख्यिकी संतुलन की बात कर रहे है। इस बीच धामी सरकार ने राज्य में असामाजिक तत्वों की आवाजाही और आवंछनीय लोगों की गतिविधियों को पहचान करने और नजर रखने के लिए सत्यापन अभियान चलाया है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन के तहत पुलिस सत्यापन अभियान को और तेज करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गृह विभाग की बैठक में राज्य की आतंरिक सुरक्षा की समीक्षा की और उच्चाधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए। बैठक आंतरिक रखी गई थी। इसमें अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के अलावा गृह विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री सत्ता की बागडोर संभालने के दिन से ही राज्य में जनसांख्यिकी संतुलन की बात कर रहे है। राज्य में जनसंख्या नीति बनाए जाने की भी बातें भी हो रही हैं। इस बीच धामी सरकार ने राज्य में असामाजिक तत्वों की आवाजाही और आवंछनीय लोगों की गतिविधियों को पहचान करने और नजर रखने के लिए सत्यापन अभियान चलाया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: अब विवाह प्रमाणपत्र और स्कूल की टीसी से भी बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, ये दस्तावेज भी आएंगे काम
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री ने इस अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर ही आरक्षित वन क्षेत्रों व सरकारी भूमि से धार्मिक स्थलों की आड़ में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सीएम ने इस अभियान को तेजी से चलाने और पुलिस को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।